मेरठ: अधिवक्ता ओमकार सिंह की मौत के मामले में नामजद युवक ने की खुदकुशी, पेड़ पर लटका मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार दौराला थानाक्षेत्र निवासी संजय का शव पेड़ पर लटका मिला है। इस मामले की जानकारी लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव को पेड़ से नहीं उतरने दिया पुलिस अधिकारियों को मौके पर आने की मांग की जा रही है शहर से पुलिस बल मौके पर भेजा जा रहा है।
बताया गया कि संजय मोतला की पत्नी, भाभी और मां को गंगानगर पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ था इसी से डिप्रेशन में आकर संजय ने फांसी लगाकर जान दे दी।
बता दें कि अधिवक्ता ओमकार तोमर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जुटा ली है। ईशापुरम स्थित अधिवक्ता के घर पहुंची पुलिस ने परिजनों व स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज से ओमकार के कई आरोप पुष्ट होते दिख रहे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले ली है।
फुटेज में सुसाइड की पूरी वारदात कैद है। फुटेज से पता चलता है कि शनिवार सुबह 10:14 बजे अधिवक्ता ने फांसी लगानी शुरू की और सिर्फ दो मिनट में सुसाइड कर लिया। खौफनाक मंजर को देखकर बेटे की आंखों में आंसू आ गए।
अधिवक्ता को हॉस्पिटल में लेकर गए थे परिजन, वीडियो वायरल
अधिवक्ता ओंकार सिंह को उनके परिजन रक्षापुरम स्थित एप्सनोवा हॉस्पिटल में लेकर भी गए थे। जिसका जिक्र एफआइआर में नहीं किया गया। बुधवार हॉस्पिटल की वीडियो भी वायरल हो गई। इसके अलावा एफआइआर में बताया गया है कि 9:30 बजे अधिवक्ता ने फांसी लगाकर जान दी है। जिसकी जानकारी उन्होंने थाना पुलिस गंगानगर को दी। हॉस्पिटल की वीडियो वायरल होने के बाद गंगानगर पुलिस ने हॉस्पिटल से जानकारी ली है।
निष्पक्ष की मांग के लिए मैं अधिवक्ताओं के साथ
ओंकार सिंह की मौत का दुख: मुझे भी है। पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। ओंकार के बेटे लव कुमार और उनकी पत्नी स्वाति के समझौते में मेरे अलावा पांच अधिवक्ता भी थे। जिनमें से चार ओंकार सिंह पक्ष से थे और एक लड़की पक्ष से थे। मुकदमे में 13 नामजद लोग गुर्जर समाज से हैं। इस मामले की निष्पक्ष मांग के लिए मैं भी अधिवक्ताओं के साथ हूं।
दिनेश खटीक, भाजपा विधायक
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/