अधिवक्ता आत्महत्या का मामला: नवें दिन भी अनशन जारी, आज बैठक में रणनीति बनाएंगे अधिवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता ओमकार तोमर की आत्महत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वकीलों का क्रमिक अनशन नौंवे दिन भी जारी रहा। रविवार को नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में अनशन किया गया। सोमवार को वकीलों ने केंद्रीय समिति की बैठक बुलाई है। इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
अनशन में मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह त्यागी, महामंत्री सचिन चौधरी, नरेंद्र शर्मा, कुलदीप शर्मा, मोहम्मद जफर, अश्वनी शर्मा, प्रतीक कुमार, प्रियंक देव शर्मा, ओमपाल सिंह, रजत वशिष्ठ, अरुण शर्मा, अमरपाल भट्टल, ममता तिवारी, संदीप शर्मा, संजय यादव, मनोज गोयल, संजय यादव मौजूद रहे।
मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री सचिन चौधरी ने बताया कि पुलिस-प्रशासन वकीलों को गुमराह कर रहे हैं। इससे वकीलों में आक्रोश है। सोमवार को केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बैठक बुलाई गई है। अगर पुलिस जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इंतजार करते रही वकील, आरोपी को कोर्ट में किया पेश
चौतरफा दबाव के बाद पुलिस ने रविवार को नामजद आरोपी बलराज निवासी खेड़की मवाना को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं अधिवक्ता आरोपी का इंतजार करते रह गए।
अधिवक्ता की आत्महत्या के मामले में भाजपा विधायक दिनेश खटीक समेत 14 लोग नामजद हैं।
पुलिस ने बलराज को शनिवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि बलराज सेना से रिटायर हुए थे। स्वाति की शादी में दहेज की गाड़ी कैंटीन से उन्होंने ही निकलवा कर दी थी। एसएसपी अजय साहनी ने बताया है कि नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। स्वाति और उसके परिजनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/