फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Action on police commissioner not SP Dehat Anirudh Kumar, statements of Varanasi officials awaited

रिश्वत प्रकरण: एसपी देहात पर नहीं, पुलिस कमिश्नर पर गाज, अब वाराणसी के अधिकारियों के बयान होंगे

Wed, 15 Mar 2023 11:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Mar 2023 11:51 AM IST
सार

मेरठ के एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार का वाराणसी में डेढ़ साल पहले तैनाती के दौरान 20 लाख की रिश्वत मांगे जाने का एक वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है। अब इस मामले में एसपी अनिरुद्ध नहीं बल्कि पुलिस कमिश्नर पर गाज गिर गई है।

विज्ञापन
Meerut: Action on police commissioner not SP Dehat Anirudh Kumar, statements of Varanasi officials awaited
अनिरुद्ध सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

20 लाख की रिश्वत मांगने की वायरल वीडियो में एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि एडीजी रेलवे सतीश गणेश हटा दिए गए। एडीजी सतीश गणेश डेढ़ साल पहले वाराणसी में पुलिस कमिश्नर थे। उनके कार्यकाल के दौरान ही आईपीएस अनिरुद्ध का रिश्वत मांगने का वीडियो बनाया गया था। अब उन्हें मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल भेजे जाने के पीछे इस प्रकरण को भी माना जा रहा है। 
विज्ञापन


एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार का रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर दो दिन से वायरल हो रहा है। मेरठ से लेकर लखनऊ तक पुलिस अधिकारियों में इसे लेकर चर्चा चल रही है। मंगलवार को अचानक एडीजी रेलवे सतीश गणेश को मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल भेज दिया गया, जिसे लेकर चर्चाओं को और बल मिला।
विज्ञापन


आईपीएस अनिरुद्ध कुमार करीब डेढ़ साल पहले वाराणसी  में चेतगंज एएसपी थे। इस दौरान स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को बचाने के लिए आईपीएस का 20 लाख की डिमांड करते हुए वीडियो भी बना था,  हालांकि यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वक्त वाराणसी में पुलिस कमिश्नर सतीश गणेश थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: हाजी याकूब की 30 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, पीडब्लूडी ने भेजी रिपोर्ट

मंगलवार को एडीजी सतीश गणेश को रेलवे से हटाकर एडीजी पीटीएस बना दिया। एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार पर कार्रवाई से पूर्व तत्कालीन वाराणसी कमिश्नर सतीश गणेश को रेलवे से हटाने पर सुगबुगाहट तेज हो गई है। पुलिस में चर्चा है कि एडीजी ने आईपीएस के खिलाफ रिपोर्ट दी थी, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। माना जा रहा है कि एसपी देहात पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है।

वाराणसी के अधिकारियों के बयान होंगे
करीब डेढ़ साल पहले बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वाराणसी पुलिस ने एसआईटी गठित की थी। एसआईटी की नोडल अधिकारी डीसीपी वाराणसी वरुणा जोन को बनाया था। टीम में डिप्टी एसपी प्रबल प्रताप सिंह, एएसपी अनिरुद्ध कुमार, थाना प्रभारी सहित 12 अधिकारी शामिल थे।

रिश्वत मांगने की वीडियो वायरल होने के बाद अब फिर से पूर्व में एसआईटी में शामिल अधिकारियों के बयान दर्ज होंगे। एसपी देहात मेरठ अनिरुद्ध कुमार का दावा है कि नामजद आरोपी को ट्रैप करने के वीडियो कॉल की गई थी। बच्ची से दुष्कर्म के मामले की जांच करने वाली टीम बताएंगी कि ट्रैप की बात में कितनी सच्चाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed