फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Action on Gas Black Marketing, FIR Against Four Including Two Agency Operators

Amar Ujala Impact: गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, दो एजेंसी संचालकों समेत चार पर केस दर्ज

Fri, 20 Mar 2026 10:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 20 Mar 2026 10:24 PM IST
सार

मेरठ में गैस सिलिंडर कालाबाजारी के मामले में दो एजेंसी संचालकों समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Meerut: Action on Gas Black Marketing, FIR Against Four Including Two Agency Operators
गैस एजेंसियों पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी के मामले में जिला पूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो एजेंसी संचालकों समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

विज्ञापन

जांच के बाद दर्ज हुआ मामला
मामले की जांच के लिए जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर चार सदस्यीय टीम गठित की गई थी। टीम ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

पहले मामले में 64 सिलिंडर की कालाबाजारी
जांच में सामने आया कि एक गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराने में अनियमितता की गई। हॉकर को पर्चियां तो दी गईं, लेकिन सिलिंडर नहीं दिए गए। साथ ही उपभोक्ताओं से अवैध रूप से होम डिलीवरी शुल्क भी वसूला गया। जांच में 64 सिलिंडरों की कालाबाजारी की पुष्टि हुई, जिसके बाद संबंधित एजेंसी संचालक और हॉकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

दूसरे मामले में 48 सिलिंडर का हिसाब नहीं
दूसरे मामले में जांच टीम ने एक अन्य गैस एजेंसी का निरीक्षण किया, जहां स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई। निरीक्षण के दौरान भरे और खाली सिलिंडरों की संख्या में अंतर मिला। 48 सिलिंडरों का हिसाब नहीं मिलने पर कालाबाजारी की पुष्टि हुई।

रिकॉर्ड नहीं दिखा सका प्रबंधन
जांच के दौरान एजेंसी प्रबंधन से सिलिंडरों की डिलीवरी का रिकॉर्ड मांगा गया, लेकिन वह उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इसके आधार पर एजेंसी संचालक और मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई
दोनों मामलों में संबंधित आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। विभाग का कहना है कि आगे भी इस तरह की अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed