फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Action expected SP Dehat Anirudh Kumar, action taken on the investigator IPS Satish Ganesh

रिश्वत मामला: SP देहात अनिरुद्ध कुमार पर गिर सकती है गाज, जांच करने वाले IPS सतीश गणेश पर हुई बड़ी कार्रवाई

Tue, 14 Mar 2023 05:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Mar 2023 05:22 PM IST
सार

मेरठ के एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार का वाराणसी में डेढ़ साल पहले तैनाती के दौरान 20 लाख की रिश्वत मांगे जाने का एक वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है। अब इस मामले में एसपी अनिरुद्ध पर गाज गिर सकती है।

विज्ञापन
Meerut: Action expected SP Dehat Anirudh Kumar, action taken on the investigator IPS Satish Ganesh
अनिरुद्ध सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एडीजी रेलवे सतीश गणेश को पद से हटा दिया गया है। सतीश गणेश ने आईपीएस अनिरुद्ध कुमार के मामले की जांच की थी। उस समय सतीश गणेश वाराणसी में पुलिस कमिश्नर थे। अधिकारियों में चर्चा है कि अब आईपीएस अनिरुद्ध के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। रविवार को अनिरुद्ध का 20 लाख रुपए मांगने का वीडियो वायरल हुआ था। एसपी देहात ने इस वीडियो को डेढ़ साल पुराना बताकर जांच में क्लीन चिट मिलने की बात कही थी।

विज्ञापन


किसने दी आईपीएस को क्लीनचिट, बताएंगे पुलिस आयुक्त, दब गया था मामला
मेरठ के एसपी देहात आईपीएस अनिरुद्ध कुमार का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 15 महीने पहले भी कमिश्नरेट पुलिस के अफसरों ने देखा था। तब वीडियो सार्वजनिक नहीं हो पाया था। गोपनीय जांच कराकर अनिरुद्ध कुमार को क्लीन चिट देते हुए उन्हें नई जगह तैनाती दी गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Shamli News: नींव की खोदाई में मिले एक हजार साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, अंकित है मुस्लिम बादशाह का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

अब पुलिस आयुक्त वाराणसी मुथा अशोक जैन अपनी रिपोर्ट में डीजीपी को बताएंगे कि अनिरुद्ध को क्लीन चिट किसने और किस आधार पर दी थी। यह भी पता लगाया जा रहा कि आखिर पुराने वीडियो को अब क्यों और किस उद्देश्य से वायरल किया गया है। हालांकि, इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।

यह भी पढ़ें:   Meerut News Live: नवागत आईजी नचिकेता झा ने संभाली मेरठ रेंज की कमान, हटाए गए ADG रेलवे सतीश गणेश

वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अनिरुद्ध कुमार वर्ष 2021 में वाराणसी में एसीपी चेतगंज के पद पर तैनात थे। नवंबर 2021 में शहर के एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मुकदमा सिगरा थाने में दर्ज किया गया था। प्रकरण में दुष्कर्म के आरोपी सफाईकर्मी और स्कूल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया था। 

उस मुकदमे की जांच एसीपी अनिरुद्ध कुमार कर रहे थे। बताया जाता कि मामले को रफादफा करने का प्रयास किया गया। इसी सिलसिले में आईपीएस से वीडियो कॉल पर बातचीत का वीडियो बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

इसमें एक तरफ आईपीएस अनिरुद्ध कुमार दिख रहे हैं और दूसरी तरफ से बात करने वाले व्यक्ति की आवाज सुनाई पड़ रही है, लेकिन चेहरा नहीं दिखा है। वायरल वीडियो में पैसों के लेनदेन की बात हो रही है। यह वीडियो किसी तरह से लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया तो अनिरुद्ध कुमार का वाराणसी से तबादला कर दिया गया था। गोपनीय जांच में अनिरुद्ध कुमार को क्लीनचिट दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed