फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Accused fired four rounds at BJP leaders house, people were hiding

Meerut: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा नंद विहार, भाजपा नेता के घर आरोपियों ने की चार राउंड फायरिंग, दुबके लोग

Sun, 17 Dec 2023 07:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Dec 2023 07:59 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में भाजपा नेता के घर आरोपियों ने चार राउंड फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबकने लगे। वहीं फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

विज्ञापन
Meerut: Accused fired four rounds at BJP leaders house, people were hiding
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा के नंद विहार में स्कूटी सवार तीन आरोपियों ने भाजपा नेता के घर पर चार राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल गया। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों के अंदर दुबकर बैठ गए। घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने थाने पर एक आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित नंद विहार कॉलोनी में मोहित सिंह पुत्र ओमकार सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। मोहित भाजपा युवा मोर्चा में पदाधिकारी है। वह मूल रूप से बागपत के मूलसन गांव का रहने वाला है। भाजपा नेता का गांव में ही एक ईंटो का भट्टा है। पीड़ित के अनुसार शनिवार शाम वह अपने घर के गेट पर खड़ा था। इसी बीच स्कूटी सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मोहित के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।

विज्ञापन

पीड़ित भाजपा नेता ने किसी तरह घर के अंदर भाग कर जान बचाई। घटना के बाद आरोपी स्कूटी लेकर मौके से चले गए। लेकिन कुछ देर बाद आरोपी वापस भाजपा नेता के घर के बाहर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा नेता के आवास पर चार राउंड फायरिंग कर दी।

फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्रवासी डर गए। गली में घूम रहे लोगों में हड़कंप मच गया। सड़क पर घूम रहे लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागने लगे। आरोपियों की घटना मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

 

सूचना पर पुलिस भूखे पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर अंजाम पहुंचने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने एक आरोपी को नामजद सहित तीन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी की तलाश में रविवार को दबिश दी। लेकिन आरोपी घर से फरार मिला। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है की तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगा दी गई है।
 
विज्ञापन

आरोपी ने गांव में घुसने पर दी गर्दन काटने की धमकी
भाजपा नेता मोहित ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व आरोपी ने भाजपा नेता को फोन कर गांव में घुसने पर गर्दन काटने की धमकी दी है। आरोपी की धमकी मिलने के बाद से ही वह दो दिन से घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। शनिवार देर शाम आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता के घर पर चार राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद से ही भाजपा नेता व उसका परिवार दहशत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed