{"_id":"6346ff50f9d7836ac5731a79","slug":"meerut-accused-absconding-in-cow-slaughter-case-injured-in-encounter-with-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: गोवध मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस से मुठभेड़ में घायल, मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गोवध मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस से मुठभेड़ में घायल, मोटरसाइकिल बरामद
Wed, 12 Oct 2022 11:24 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:24 PM IST
सार
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया बदमाश थाने का हिस्ट्रीशीटर है एवं गैगस्टर व गौवध का वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व थाना फलावदा पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी के खिलाफ फलावदा थाना सहित विभिन्न थानों पर दर्जनभर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फलावदा-मवाना मार्ग पर बुधवार रात गोवध के मुकदमे में फरार चल रहे गोतस्कर की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पुलिस फलावदा मवाना मार्ग पर चैकिंग के दौरान बहजादका गेट के पास पुलिस की गैंगस्टर व गोवध के मुकदमे में फरार चल रहे गांव नंगला हरेरु निवासी साजिद पुत्र वाहिद से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि देर शाम चेकिंग के दौरान बिना नंबर बाइक पर सवार को पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। बाइक सवार द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, एसएसआई नरेंद्र, दरोगा जितेंद्र, धर्मेंद्र, सिपाही अर्जुन खारी, शेर सिंह पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही की, जिसमें बाइक सवार अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी मवाना में भर्ती कराया गया, घायल बदमाश ने अपना नाम साजिद पुत्र वाहिद निवासी ग्राम नंगला हरेरू थाना फलावदा जनपद मेरठ बताया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व दो खोखा एक जिन्दा कारतूस एवं बिना नंबर की पैशन प्रो बाइक बरामद की गई है।
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया बदमाश थाने का हिस्ट्रीशीटर है एवं गैगस्टर व गौवध का वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व थाना फलावदा पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी के खिलाफ फलावदा थाना सहित विभिन्न थानों पर दर्जनभर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।