दर्दनाक हादसा: चार बच्चों की मौत से कॉलोनी में छाया मातम, सड़क पड़ी सुनसान, हर आंख हुई नम
Meerut News : मेरठ में एक दर्दनाक हादसा हुआ। होली के त्योहार के दिन एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से हर किसी की आंख नम है। वहीं, कॉलोनी की सड़क भी सुनसान पड़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में शनिवार शाम को एक व्यक्ति के मकान में आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ। आग की चपेट में आने से पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसमें परिवार के चारों बच्चों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, महिला की गंभीर स्थिति देखते दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। महिला का एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा निवासी जॉनी अपने परिवार के साथ लगभग डेढ़ साल से जनता कॉलोनी में किराए के मकान पर रह रहा था। शनिवार शाम को शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग लग गई। जिसमें पूरा परिवार आग की चपेट में बुरी तरह से झुलस गया। घायलों को पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। मगर गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पूरे परिवार को मेडिकल के लिए रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान चारों बच्चों की मौत हो गई। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद कॉलोनी की सड़क सुनसान पड़ी है।
वहीं, पड़ोसी तरुण, सनी, विकास, पवन आदि का कहना है कि इस तरह की घटना अपने जीवन में पहली बार देखी है। बहुत बड़ी घटना हो गई है और एक ही परिवार के चार बच्चे चले गए। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार ही बर्बाद हो गया।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक: चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, तेज धमाके के साथ कमरे में लगी आग, चार बच्चों की मौत, पति-पत्नी घायल
वहीं, चार बच्चों की मौत की सूचना मिलने के बाद हर किसी की आंखें नम हो गईं। इस दौरान पीड़ित के मकान पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। हर किसी के मुंह से यही निकल रहा था कि भगवान तूने ऐसा क्यों किया। त्योहार के समय पर परिवार को इतनी बड़ी सजा दे दी।
यह भी पढ़ें: होली पर छाया मातम: चार मासूमों ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, जिंदगी बचाने को जान पर खेले मां-बाप, वादा भी रहा अधूरा