फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut accident: There is mourning in colony after death of four children

दर्दनाक हादसा: चार बच्चों की मौत से कॉलोनी में छाया मातम, सड़क पड़ी सुनसान, हर आंख हुई नम

Sun, 24 Mar 2024 02:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 24 Mar 2024 02:41 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक दर्दनाक हादसा हुआ। होली के त्योहार के दिन एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से हर किसी की आंख नम है। वहीं, कॉलोनी की सड़क भी सुनसान पड़ी है।

विज्ञापन
Meerut accident: There is mourning in colony after death of four children
पीड़ित का घर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में शनिवार शाम को एक व्यक्ति के मकान में आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ। आग की चपेट में आने से पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसमें परिवार के चारों बच्चों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, महिला की गंभीर स्थिति देखते दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। महिला का एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा निवासी जॉनी अपने परिवार के साथ लगभग डेढ़ साल से जनता कॉलोनी में किराए के मकान पर रह रहा था। शनिवार शाम को शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग लग गई। जिसमें पूरा परिवार आग की चपेट में बुरी तरह से झुलस गया। घायलों को पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। मगर गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पूरे परिवार को मेडिकल के लिए रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान चारों बच्चों की मौत हो गई। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद कॉलोनी की सड़क सुनसान पड़ी है।

विज्ञापन

वहीं, पड़ोसी तरुण, सनी, विकास, पवन आदि का कहना है कि इस तरह की घटना अपने जीवन में पहली बार देखी है। बहुत बड़ी घटना हो गई है और एक ही परिवार के चार बच्चे चले गए। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार ही बर्बाद हो गया।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, तेज धमाके के साथ कमरे में लगी आग, चार बच्चों की मौत, पति-पत्नी घायल

वहीं, चार बच्चों की मौत की सूचना मिलने के बाद हर किसी की आंखें नम हो गईं। इस दौरान पीड़ित के मकान पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। हर किसी के मुंह से यही निकल रहा था कि भगवान तूने ऐसा क्यों किया। त्योहार के समय पर परिवार को इतनी बड़ी सजा दे दी।

यह भी पढ़ें: होली पर छाया मातम: चार मासूमों ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, जिंदगी बचाने को जान पर खेले मां-बाप, वादा भी रहा अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed