UP: AAP कार्यकर्ताओं ने ईडी का पुतला फूंका, जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, PM मोदी पर लगाया ये बड़ा आरोप
Meerut News : आप पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं।
विस्तार
मेरठ में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर ईडी का पुतला जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
अंकुश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक झूठे कैस बनाकर और बेबुनियाद आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है और जेल में डाला जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Meerut: करवा चौथ के दिन जीजा संग फरार हुई पत्नी, पति ने फिर भी रखा व्रत, बोला-अब करूंगा ये प्रार्थना
ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के नोटिस से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काम की राजनीति को रोकने की एक साजिश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस से घबराए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: अफसरों के उड़े होश: सूटकेस में जलती मिली युवती की लाश, देखकर कांप उठे ग्रामीण, न हो सकी शिनाख्त
इस दौरान स्माइल त्यागी, सीमा, इंद्र देवी, अनमोल कोरी, यशवीर, कुलविंदर कंडारी, वसीम सलमानी, फलक चौहान, अश्फाक, देव अग्रवाल, अजय कुमार, राहुल खटीक, सुशील वर्मा, यासीन मलिक, अय्यूब कस्सार, बंटी जाटव, फारुख, रियाजुद्दीन, सहित अन्य नेता मौजूद रहे।