अफसरों के उड़े होश: सूटकेस में जलती मिली युवती की लाश, देखकर कांप उठे ग्रामीण, न हो सकी शिनाख्त
Baghpat News : सूटकेस में युवती की लाश को बंद करके जला दिया गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर शव को सूटकेस से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विस्तार
बागपत में मुख्यालय से सटे सिसाना गांव के जंगल में बुधवार रात एक युवती का शव सूटकेस में बंद जला दिया गया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने में जुट गई है।
सिसाना गांव के श्मशान घाट के पास बृहस्पतिवार की सुबह टहलने गए ग्रामीणों को एक बैग जलता हुआ मिला। उन्हें बैग में शव दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसका पता चलते ही निवाड़ा चौकी पुलिस की टीम सिसाना गांव के जंगल में पहुंची और पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन, शिनाख्त नहीं हो सकी।
यह भी पढ़ें: Meerut: करवा चौथ के दिन जीजा संग फरार हुई पत्नी, पति ने फिर भी रखा व्रत, बोला-अब करूंगा ये प्रार्थना
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी में शव डालकर लाया गया था। जिसे श्मशान घाट के पास कूड़े के ढेर में डालकर जलाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक की टीम बुलाकर जांच-पड़ताल की गई। इसके अलावा सीओ युवराज सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें: पत्नी की बेवफाई: करवा चौथ की शॉपिंग करने आई पति के साथ, चकमा देकर जीजा संग फरार, 16 माह का बेटा भी ले गई