फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A young man was beaten to death after a bike collision, this is what happened to his two companions...

Meerut: बाइक टकराने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, उसके दो साथियों का किया ये हाल...

Wed, 30 Oct 2024 12:11 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 30 Oct 2024 12:11 AM IST
सार

बाइकों की टक्कर होने पर हमलावरों ने लाठी डंडों से तीन युवकों पर हमला कर दिया। अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Meerut: A young man was beaten to death after a bike collision, this is what happened to his two companions...
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

टीपीनगर थाना क्षेत्र में बागपत रोड फ्लाईओवर के पास सोमवार रात बाइक टकराने पर कुछ लोगों ने सैटरिंग का काम कर घर लौट रहे घर लौट रहे हर्षित (23) की पीटकर हत्या कर दी। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं। मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

 

टीपीनगर के शेखपुरा निवासी हर्षित सैटरिंग का काम करता था। सोमवार को वह शेखुपुरा के ही रहने वाले मोनू और जॉनी के साथ किसी गांव में काम करने गया था। रात करीब 12 बजे तीनों बाइक पर वापस घर लौट रहे थे। घायलों ने पुलिस को बताया कि बागपत रोड फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक से तीन युवकों की बाइक टकरा गई। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दूसरे पक्ष ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी-डंडे लेकर पहुंचे आरोपियों ने हर्षित, मोनू और जॉनी पर हमला कर दिया। तीनों गंभीर घायल हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आकर तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को हर्षित की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि मोनू और जॉनी की हालत गंभीर बनी हुई है। जॉनी के भाई की ओर से घटना की रिपोर्ट टीपीनगर थाने में दर्ज कराई है।
एसपी सिटी विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed