फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A young man tied his wife hands, feet and kept her locked in bed in Daurala

UP: पत्नी के हाथ-पैर बांध बेड में डाला, ऊपर से रखीं आलू की बोरियां, भूख-प्यास से तड़पती रही रीनू, सामने आया सच

Mon, 21 Aug 2023 08:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Aug 2023 08:17 PM IST
सार

Meerut Crime News : मेरठ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी पर जुल्म की सारी हदें पार कर दीं। वहीं, मामला थाने पहुंचा तो हर किसी के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Meerut: A young man tied his wife hands, feet and kept her locked in bed in Daurala
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला में चिरौड़ी गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी को चार दिन पहले हाथ-पैर बांधकर बेड में बंद कर दिया और ऊपर से आलू की बोरियां रख दीं। इसके बाद पति दौराला थाने पहुंचा और पत्नी के गुम होने की तहरीर दी। पुलिस महिला को ढूंढने में जुटी थी। वहीं, सोमवार को मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे और महिला की घर में तलाश की तो महिला बेड में बंद मिली। पुलिस ने महिला के ससुर को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


मसूरी गांव निवासी भरत सिंह ने अपनी बेटी रीनू की शादी 10 साल पहले चिरौड़ी गांव निवासी रणकुमार पुत्र धर्मवीर से की थी। रीनू ने बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर सवाल उठाता है, जिसके चलते आए दिन घर में कलह रहती है और पति मारपीट करता था। चार दिन पहले इसी बात के चलते पति ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और बेड में बंद कर दिया। किसी को शक न हो इसलिए बेड के ऊपर आलू की बोरियां रख दीं। बेड में बंद होने के कारण उसकी आवाज बाहर नहीं पहुंच सकी। हाथ-पैर बंधे होने के चलते वह कुछ नहीं कर सकी।

विज्ञापन

इसके बाद रणकुमार दौराला थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी गुम हो गई है और उसने गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस तभी से महिला की तलाश में जुटी थी। लेकिन, मायके पक्ष के लोगों को रणकुमार की बात पर विश्वास नहीं हुआ। सोमवार को भाई रविंद्र अपनी पत्नी रेखा और छोटी बहन को लेकर चिरौड़ी पहुंचा। उसने घर की तलाशी शुरू की।

आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने तलाशी करने का विरोध किया, जिस पर उनका शक ओर गहरा गया। तलाशी के दौरान जैसे ही उसने आलू की बोरियां हटाकर बेड खोला तो वह हैरान रह गए। रीनू बेड के अंदर बंद थी और बदहवास हालत में थी। उन्होंने रीनू के हाथ-पैर खोले और सीएचसी दौराला में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: Meerut: फिटकरी की बेटी को अमेरिका में मिलेगी तीन करोड़ की छात्रवृत्ति, परिजनों की खुशी का नहीं कोई ठिकाना

विज्ञापन

इसके बाद भरत सिंह ने दौराला पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। महिला के बयान लेने के बाद पुलिस ने ससुर धर्मवीर को हिरासत में ले लिया, जबकि फरार हुए पति रणकुमार की तलाश शुरू कर दी। उधर, अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का उपचार किया। अब, महिला की हालत सामान्य है।

यह भी पढ़ें: Exclusive: कलीम की गिरफ्तारी के बाद हुए कई बड़े खुलासे, पड़ोसी देशों के लोगों को भी एजेंट बना रहा ISI

थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा का कहना है कि मायके पक्ष के लोगों ने बेड के अंदर से रीनू को बरामद किया है। जांच की जा रही है। पति व उसके परिजनों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed