{"_id":"677c015ae93e7b74b3076e6d","slug":"meerut-a-young-man-s-neck-was-cut-with-a-chinese-manjha-when-he-fell-from-the-bike-he-was-left-hanging-2025-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: चीनी मांझे से कटी युवक की गर्दन, बाइक से गिरा तो धड़ से लटकी रह गई... पीछे बैठे दोस्त की नाक कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: चीनी मांझे से कटी युवक की गर्दन, बाइक से गिरा तो धड़ से लटकी रह गई... पीछे बैठे दोस्त की नाक कटी
Mon, 06 Jan 2025 09:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 06 Jan 2025 09:47 PM IST
सार
सुहेल अपने दोस्त नवाजिश के साथ मांझा लेकर बाइक से लौट रहा था। अचानक कहीं से मांझा आया और एक झटके के साथ सुहेल की गर्दन कट गई। वहीं नवाजिश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सुहेल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तेजगढ़ी चौराहे के पास चीनी मांझे की चपेट में आकर गर्दन कटने से बाइक सवार सुहेल (21) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे उसके दोस्त नवाजिश (22) की नाक कट गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना का एक हृदय विदारक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुहेल की गर्दन पूरी तरह कटी हुई दिख रही है।
विज्ञापन
घटना के बारे में बताते हुए सुहेल के पिता जान मोहम्मद का गला रूंध गया।
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर का रहने वाला सुहेल पुत्र जान मोहम्मद अपने दोस्त नवाजिश के साथ सोमवार शाम बाइक पर लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मांझा खरीदने आया था। लिसाड़ी क्षेत्र के गोला कुआं से मांझा खरीदने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सुहेल चला रहा था, जबकि नवाजिश पीछे बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब वे शास्त्रीनगर एल ब्लॉक से होकर पीवीएस मॉल की तरफ से तेजगढ़ी चौराहे ओर जा रहे थे, तभी एबी कट पर चीनी मांझे की चपेट में आकर बाइक चला रहे सुहेल की गर्दन कट गई। चीनी मांझे ने पीछे बैठे नवाजिश को भी चपेट में ले लिया और उसकी भी नाक कटने से वह गंभीर घायल हो गया। गर्दन कटने के बाद सुहेल की बाइक भी सड़क पर गिर गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई।
खून से लथपथ दोनों युवकों को मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने सुहेल को मृत घोषित कर दिया। नवाजिश को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। उसकी नाक पर कई टांके लगे हैं। पुलिस द्वारा हादसे की सूचना दिए जाने पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। सुहेल के पिता जान मोहम्मद ने बताया कि वह मजदूरी करता था। उसे पत्थर काटने की मशीन ठीक कराने के लिए मेरठ भेजा था। वहीं एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शव का रात में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।