फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A young man preparing for army recruitment was called from home and shot dead, it is the case of girl

Meerut: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या, किसी लड़की का है विवाद

Fri, 20 Sep 2024 11:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 20 Sep 2024 11:16 PM IST
सार

रोहटा के गांव अमानुल्लापुर के जंगल में ईख के खेत में शुक्रवार शाम सूरज का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। हत्या का कारण किसी लड़की को लेकर विवाद बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Meerut: A young man preparing for army recruitment was called from home and shot dead, it is the case of girl
सूरज का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानीखुर्द थाना क्षेत्र के ढडरा गांव निवासी सूरज (22) की घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। रोहटा क्षेत्र के गांव अमानुल्लापुर के जंगल में ईख के खेत में शुक्रवार शाम उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। हत्या का कारण किसी लड़की को लेकर विवाद बताया जा रहा है। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

Meerut: A young man preparing for army recruitment was called from home and shot dead, it is the case of girl
सूरज का शव मिलने के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
ढडरा निवासी फूल सिंह कश्यप फेरी लगाकर मसाले बेचता है। उसका पुत्र छोटा बेटा सूरज (22) सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार दोपहर दो बजे सूरज के मोबाइल पर कॉल कर गांव के ही अभी और सोनू ने उसे हरेंद्र के नलकूप पर बुलाया। सूरज कुछ देर में घर आने की बात कहकर घर से निकला था। शाम करीब पांच बजे गांव की कुछ महिलाएं पशुओं के लिए घास लेने अमानुल्लापुर के जंगल में गईं तो हरेंद्र के खेत में उसका गोली लगा शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान एकत्र हो गए। परिजन भी रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज को एक गोली कमर में और दूसरी जबड़े के पास मारी गई थी। पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में अभिलाष कश्यप, सोनू कश्यप, सोनू जाट और कलवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला प्रेम प्रसंग का है या कोई और विवाद है, इसकी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed