फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A woman was raped for two and a half years after making an obscene video

Meerut: अश्लील वीडियो बनाकर युवती से ढाई साल तक दुष्कर्म, विरोध करने पर पीड़िता के परिवार पर किया हमला

Tue, 14 Jan 2025 09:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 14 Jan 2025 09:19 PM IST
सार

मेरठ से सटे सरधना में एक मोहल्ला निवासी युवती से ढाई वर्ष तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Meerut: A woman was raped for two and a half years after making an obscene video
दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना में एक मोहल्ला निवासी युवती से एक आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर ढाई साल तक वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने आरोपी की बात मानने से इनकार किया तो आरोपी एक जनवरी को उसके घर में घुस गया। आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर जानलेवा हमला कर भाग गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला निवासी पीड़िता युवती की मां ने तहरीर में बताया कि एक जनवरी को वह घर से बाहर किसी काम से गई हुई थी। उसकी बेटी घर पर अकेली थी। आरोपी उनके घर में घुस आया। पीड़िता की बेटी के दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर में सरिये से हमला कर दिया। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी भाग गया।

विज्ञापन

मंगलवार को पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को सुना दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर उससे ढाई साल से दुष्कर्म कर रहा था। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed