{"_id":"67da6513f7498630d70c0a23","slug":"meerut-a-student-going-to-give-her-paper-was-attacked-by-dogs-in-indiranagar-they-kept-scratching-her-leg-2025-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पेपर देने जा रही छात्रा पर इंदिरानगर में कुत्तों ने किया हमला, बेहोश होने तक पैर को नोचते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पेपर देने जा रही छात्रा पर इंदिरानगर में कुत्तों ने किया हमला, बेहोश होने तक पैर को नोचते रहे
Wed, 19 Mar 2025 12:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:03 PM IST
सार
इंदिरानगर निवासी पीहू वेस्ट एंड रोड स्थित स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है। वह परीक्षा देने के लिए जा रही थी। पुरानी दिल्ली चुंगी वाली गली में आवारा कुत्तों ने अटैक कर दिया।
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में घायल पीहू गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदिरानगर में मंगलवार सुबह 12वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने जा रही छात्रा पीहू गुप्ता पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने छात्रा का पैर नोच लिया। इससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार दिलाकर छात्रा को परीक्षा दिलाई गई। इसकी जानकारी देने के बाद भी नगर निगम की टीम नहीं पहुंची। इस घटना से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
कुत्तों ने काटकर पैर का ये हाल कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
वार्ड-62 ब्रह्मपुरी स्थित इंदिरानगर निवासी अमित कुमार गुप्ता की बेटी पीहू वेस्ट एंड रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है। सुबह 9:00 बजे परीक्षा देने के लिए घर से जा रही थी। पुरानी दिल्ली चुंगी वाली गली इंदिरा नगर-3 में आवारा कुत्तों ने छात्रा के पैर को नोच दिया। उसके पैर में गहरे जख्म हो गए और वह बेहोश होकर गिर गई। लोगों ने कुत्तों को भगाया। पीहू को डॉक्टर के पास ले जाकर उपचार करवाया गया। लोगों ने बताया कि आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों को रास्ते से निकलना दुश्वार हो गया है। महिला और बच्चों पर अक्सर कुत्ते हमला करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद के कॉल करने पर भी नहीं पहुंची टीम
लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की। इसके बावजूद कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम नहीं पहुंची। घटना की जानकारी पर भाजपा पार्षद अनिल वर्मा अपने साथियों के संग भी मौके पर पहुंचे। पार्षद ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को फोन करना बताया, लेकिन टीम नहीं आई। लोगों ने बताया कि बंदर और कुत्तों के खिलाफ निगम को अभियान चलाना चाहिए। कुछ दिन पहले भी चार साल के बच्चे पर बंदर ने हमला कर दिया था। छत से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। प्रभारी नगर स्वास्थ्य डॉ. हरपाल सिंह ने बताया है कि कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाएंगे। कुत्तों की नसबंदी और एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने की प्रक्रिया शुरू कराएंगे।