फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A speeding car rammed into a tree, a young man and a woman died... You will be shocked

Meerut: पेड़ में जा घुसी तेज रफ्तार कार, मसूरी घूमने जा रहे पति-पत्नी की मौत, कार की छत काटकर निकाले शव

Thu, 26 Dec 2024 11:32 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 26 Dec 2024 11:32 AM IST
सार

अभषेक एक मल्टी नेशनल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थे। कांवड़ यात्रा मार्ग पर गांव कपसाड़ के पास दर्दनाक हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Meerut: A speeding car rammed into a tree, a young man and a woman died... You will be shocked
पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब दो बजे चौधरी चरण सिंह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव कपसाड़ के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार आगरा के सिकंदरा निवासी अभिषेक सेंगर (42) और उनकी पत्नी रेखा (42) की मौत हो गई। कटर से छत काटकर दोनों के शव कार से निकाले गए।
विज्ञापन

Meerut: A speeding car rammed into a tree, a young man and a woman died... You will be shocked
अभिषेक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
अभिषेक सेंगर सिकंदरा के बी-69 राम मोहन के रहने वाले थे। वह गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनी ओप्टम में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। बुधवार को क्रिसमस की छुट्टी पर वह कार से गंगनहर के कांवड़ पटरी मार्ग से पत्नी रेखा के साथ मसूरी घूमने के लिए जा रहे थे। गांव कपसाड़ के पास सड़क के घुमाव पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। अभिषेक और रेखा कार में बुरी तरह फंस गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने राहगीरों की मदद कार में फंसे दंपती को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने वेल्डर को मौके पर बुलाकर कार की छत कटवाई और दोनों के शव बाहर निकाले गए। दंपती के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। पिता प्रद्युमन और छोटा भाई विनीत परिजनों के साथ देर शाम सरधना पहुंचे। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed