Meerut: सरधना में कैंटर में घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, एक घायल
मेरठ के सरधना में बुधवार को दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। बताया गया कि हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार कैंटर में जा घुसी, कार चालक व उसका साथी हादसे का शिकार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरधना में मेरठ करनाल हाईवे के नानू पुल चौराहे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार कैंटर में घुस गई। जिसमें एक कार सवार की मौत हो गई। वहीं, दूसरी गंभीर घायल हो गया। गंभीर घायल को रैफर कर दिया। वहीं, कैंटर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार सुल्तान उर्फ राज पुत्र जमील खान निवासी मोहाली पंजाब अपने साथी सहजान पुत्र बसीर के साथ मंगलवार को मुरादाबाद के संभल से घर के लिए चले थे। उधर, चालक गाजियाबाद से कैंटर में इलेक्ट्रानिक उपकरण भरकर हरिद्वार के लिए चला था।
यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म: साहिबाबाद से दुहाई तक अगले सप्ताह 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी देश की पहली रैपिडएक्स
जब कार सवार बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे सरधना थाना क्षेत्र के नानू पुल चौराहे के पास पहुंचे। तभी चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग से होकर कैंटर जा रहा था। उसी दौरान कार कैंटर के घुस गई। बताया गया कि दोनों वाहनों के गति तेज थी।
आरोप है कि कैंटर चालक ने चौराहा पार करते समय अचानक ब्रेक ले लिए थे। जिससे यह हादसा हो गया और सुल्तान उर्फ राज की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची । जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
हादसे के बाद लगा जाम, ग्रामीणों की जुटी भीड़
इस हादसे में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सलावा चौकी पर खड़ा करवा दिया। प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।