Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A speeding car hit a motorcycle on the highway, causing the couple to be thrown off; the husband died,

मेरठ: हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, उछलकर गिरा दंपती, पति की मौत; पत्नी की हालत गंभीर

Thu, 05 Nov 2026 11:58 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 05 Nov 2026 11:58 PM IST
सार

हापुड़ निवासी अतीक अपनी पत्नी रेशमा को डॉक्टर को दिखाने के लिए मेरठ आ रहे थे। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर खरखौदा मोड़ के पास कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। अतीक की मौत हो गई, जबकि रेशमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Meerut: A speeding car hit a motorcycle on the highway, causing the couple to be thrown off; the husband died,
अतीक की फाइल फोटो और उनके परिजनों से बात करते सीओ किठौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर खरखौदा मोड़ के पास बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक अतीक की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। अतीक अपनी बीमार पत्नी को उपचार के लिए मेरठ लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

हापुड़ जनपद के सौंदा गांव निवासी अतीक (40) पुत्र जाहिर बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे अपनी पत्नी रेशमा को डॉक्टर को दिखाने के लिए मेरठ जा रहे थे। खरखौदा मोड़ के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दंपती उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने अतीक को मृत घोषित कर दिया, जबकि रेशमा का उपचार चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने हादसे के जिम्मेदार कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा कार चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
मेरठ: नोएडा के कारोबारी को प्रताड़ित और वसूली करने में तीन पुलिसकर्मी दोषी, शादाब के खिलाफ एफआईआर दर्ज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed