फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, A special report on Ayushman Bharat Yojana, only 12 percent of benefits received

'आयुष्मान भारत योजना' पर खास रिपोर्ट, सिर्फ 12 फीसदी मरीजों को मिला लाभ

Thu, 03 Jan 2019 12:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Meerut, A special report on Ayushman Bharat Yojana, only 12 percent of benefits received
आयुष्मान भारत योजना 2018

मेरठ में आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू हुए सवा तीन माह से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन अभी तक सिर्फ 12 प्रतिशत मरीजों के ही इलाज का पैसा अस्पतालों को मिल पाया है। करीब 88 प्रतिशत का क्लेम का पैसा बाकी है। निजी और सरकारी अस्पतालों में अब तक 523 मरीज भर्ती कराए गए हैं। इनमें से 415 की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है, लेकिन अभी तक सिर्फ 61 मरीजों के क्लेम के करीब आठ लाख रुपये मिले हैं। अनुमान के मुताबिक करीब 60 लाख से ज्यादा रुपया बाकी है।

विज्ञापन


आयुष्मान के तहत मेरठ जिले में 205070 परिवार चिन्हित किए गए हैं। इनमें 83070 परिवार देहात और 1.22 लाख परिवार शहरी क्षेत्र के हैं। 2011 की आर्थिक गणना की सूची के आधार पर इसे तैयार किया गया है। इस योजना के तहत जांच और सर्जरी समेत पांच लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। इसमें 60 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार उठाएगी। योजना के तहत अस्पताल खुद बीमा कंपनी से क्लेम कर इसे ले रहा है। लेकिन अस्पताल क्लेम की प्रक्रिया को धीमा बता रहे हैं। अमूमन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां 10 से 15 दिन में प्रक्रिया को पूरा कर देती हैं।

विज्ञापन

छह सरकारी और 28 निजी अस्पताल हैं शामिल
मेरठ में आयुष्मान योजना की शुरुआत 23 सितंबर को हुई थी। इसमें अब तक सरकारी व निजी 34 अस्पताल शामिल हो चुके हैं। 1632 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिला अस्पताल में 106 मरीज भर्ती कराए गए हैं, मेडिकल कॉलेज में 36 मरीज और सीएचसी सरधना में दो मरीज भर्ती कराए गए हैं। बाकी मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं।

लग्जरी कार में इलाज कराने आई महिला
एक निजी चिकित्सालय में पिछले दिनों बागपत की एक महिला लग्जरी कार में इलाज कराने के लिए पहुंची। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि चूंकि महिला आयुष्मान में पंजीकृत थी, इसलिए उसका इलाज किया गया। इस सूची में कई तरह की गड़बड़ी की शिकायत पहले ही की गई थी। कई अमीर लोगों को भी इस योजना में शामिल कर लिया गया है।

जल्द मिल जाएगा बाकी का क्लेम
आयुष्मान योजना केतहत मरीजों का क्लेम लगातार मिल रहा है। जिन अस्पतालों को मरीजों के इलाज का क्लेम नहीं मिला है। उन्हें भी यह जल्द ही मिल जाएगा। प्रक्रिया चल रही है। - डॉ. पूजा शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed