फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A relative has share objectionable photos of woman on social media and demand for action by victim

UP: रिश्तेदार ने किया ऐसा कांड, 5वीं पास महिला की जिंदगी हो गई बर्बाद, पीड़िता ने लगाई कार्रवाई की गुहार

Thu, 23 Nov 2023 12:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Nov 2023 12:12 PM IST
सार

Meerut News : रिश्तेदार ने एक महिला के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इससे पीड़ित महिला का समाज में काफी अपमान हुआ और पारिवारिक व सामाजिक संबंध खराब होने की कगार पर पहुंच गए। जिससे वह काफी दुखी है।

विज्ञापन
Meerut: A relative has share objectionable photos of woman on social media and demand for action by victim
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया सामाजिक तौर पर लोगों को जोड़ने के साथ ही उनकी जिंदगी बर्बाद करने का प्लेटफार्म भी बनता जा रहा है। इस प्लेटफार्म का उपयोग न करने वाले लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। मेरठ में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक करीबी रिश्तेदार ने एक महिला के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

विज्ञापन

बहसूमा थाना क्षेत्र की एक सामान्य ग्रामीण महिला 5वीं कक्षा पास है। महिला ने अपने जीवन में कभी सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया। इसके बाद भी उसकी फर्जी आपत्तिजनक फोटो बनाकर किसी असामाजिक तत्व ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जिस पर लगातार भद्दे और अश्लील कमेंट किए जा रहे हैं। महिला के अनुसार, इसके बाद उसका जीना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन

समाज में उसका काफी अपमान हुआ और पारिवारिक व सामाजिक संबंध खराब होने की कगार पर पहुंच गए। जिससे वह काफी दुखी है। पीड़िता का कहना है कि अब जीवन समाप्त करने के अलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। महिला ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: इस गिरोह ने उड़ाए होश: एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार

थाना प्रभारी बहसूमा का कहना है कि आरोपी की पहचान हो गई है। वह महिला का रिश्तेदार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut Murder: चचेरे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, वारदात के बाद आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed