‘बिग बॉस सीजन 16’ कंटेस्टेंट अर्चना गौतम के समर्थन में मेरठ की जनता जुट गई है। ‘बिग बॉस 16’ का फिनाले वीक शुरू हो चुका है और अब जल्द ही इस सीजन का विनर मिल जाएगा। मेरठ निवासी अर्चना गौतम भी शो में फाइनलिस्ट के तौर पर पहुंच चुकी हैं। वहीं उनके परिजनों और समर्थकों द्वारा उनकी जीत के लिए जगह-जगह विशेष अभियान चलाकर अर्चना को वोट करने की अपील की जा रही है। हाल ही में सूरजकुंड पार्क में जनता के हुजूम ने रैली निकालकर वोट फॉर अर्चना के नारे लगाए। शहर के परतापुर निवासी अभिनेत्री व मॉडल अर्चना गौतम के पिता गौतम बुद्ध ने लोगों से बेटी को जिताने की अपील की। उन्होंने बताया कि शो में बेटी ने खूब मेहनत की है। अर्चना शो के फिनाले में टॉप-5 में चुनी गईं। रविवार तक वोटिंग लाइन खुलेंगी। अधिक से अधिक वोट कर उसे शो में जिताने का प्रयास करना है।
Meerut: बिग बॉस कंटेस्टंट अर्चना गौतम के लिए समर्थकों ने अभियान चलाकर मांगे वोट, पिता ने की ये अपील
‘बिग बॉस 16’ का फिनाले वीक शुरू हो चुका है और जल्द ही इस सीजन का विजेता मिल जाएगा। सुंबुल तौकीर के एविक्ट होने के बाद शो में टॉप छह कंटेस्टेंट बचे हैं और अब एक इस हफ्ते एक और एलिमिनेशन होगा। ऐसे में इस हफ्ते के अंत तक शो के पांच फाइनलिस्ट मिल जाएंगे। लेकिन उससे पहले ढेर सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। इस हफ्ते आखिरी राशन टास्क में घरवालों के बीच खूब बवाल होगा। एक ओर शालीन और शिव की बहस होगी, तो अर्चना गौतम पर भी घरवालों का गुस्सा फूटेगा।
बिग बॉस सीजन 16 में इस बार उत्तर प्रदेश के मेरठ की अर्चना गौतम भी शामिल हैं। एक तरफ जहां अर्चना के घर में टिके रहने पर संशय बन रहा था वहीं बिग बॉस हाउस में अर्चना ने दो सप्ताह के भीतर ही अपने कदम जमा लिए। घर में अर्चना फाइनल में जगह बनाने तक बाकी कंटेस्टंट्स का बेबाकी से समाना कर रही हैं। बता दें कि देश की जनता को अर्चना काफी रियल लग रही हैं। बाहर उन्हें बहुत पसंद किया जा रहा है।