फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A fierce fire broke out in medical station, an accident occurred while cooking food in the mess

मेरठ: मेडिकल थाने में लगी भीषण आग, मेस में खाना बनाते वक्त हुआ हादसा, पुलिसकर्मियों में मची भगदड़

Tue, 26 Apr 2022 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Apr 2022 11:57 AM IST
सार

मेरठ के गंगानगर थाने के बाद मेडिकल थाने में आग लग गई। पुलिस के मुताबिक मेस में पुलिसकर्मी खाना बना रहे थे। गैस का सिलेंडर बदलने के दौरान मेस में आग लग गई। 

विज्ञापन
Meerut: A fierce fire broke out in medical station, an accident occurred while cooking food in the mess
थाने में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में गंगानगर थाने के बाद मेडिकल थाने में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई है। बताया गया कि थाने की रसोई जलकर राख हो गई। वहीं कई बाइक भी जल गई है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मेस में गजेंद्र नाम का पुलिसकर्मी खाना बना रहा था। गैस का सिलेंडर बदलने के दौरान अचानक मेस में आग लग गई। बेकाबू आग को देखकर सिपाही वहां से भाग निकला और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।
विज्ञापन


बताया गया कि मेस में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। मेस के बाहर मुकदमे से संबंधित खड़ी चार बाइक भी जलकर राख हो गई हैं।

जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वही सोमवार देर रात गंगा नगर थाने में हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से 70 बाइक जलकर रात हुई थी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि गैस के लीक होने से मेडिकल थाने में आग लगना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed