{"_id":"66b7e482b656f3717a0d2b14","slug":"meerut-a-family-living-in-netherlands-cheated-of-rs-10-lakh-in-the-name-of-selling-land-2024-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : नीदरलैंड में रहने वाले परिवार से जमीन बेचने के नाम पर 10 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : नीदरलैंड में रहने वाले परिवार से जमीन बेचने के नाम पर 10 लाख की ठगी
Sun, 11 Aug 2024 03:37 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 11 Aug 2024 03:37 AM IST
सार
जमीन बिकवाने का झांसा देकर नीदरलैंड में रहने वाले एनआरआई से दस लाख रुपये की ठगी हो गई।
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करने आए एनआरआई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीदरलैंड में रहने वाले भारतीय सरदार मनप्रीत सिंह से दो युवकों ने जमीन बिकवाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। अपनी रकम वापस मांगने पर आरोपी युवकों ने एनआरआई को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
हस्तिनापुर निवासी सरदार मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह इस समय परिवार के साथ नीदरलैंड के रहते हैं। हस्तिनापुर में उनकी पुश्तैनी संपत्ति है। कुछ समय पहले उन्होंने अरुण व अनुज नाम के दो युवकों से अपनी संपत्ति बिकवाने की बात कही थी। इन दोनों ने उनकी संपत्ति बिकवा दी और पैसा दिल्ली में देने को कहा था। आरोप है कि ये दोनों उनकी 10 लाख रुपये की रकम लेकर फरार हो गए। उन्होंने फोन पर संपर्क किया तो इन दोनों ने उन्हें पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित सरदार मनप्रीत सिंह शनिवार एसएसपी दफ्तर पहुंचे। यहां सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने उनकी समस्या सुनने के बाद हस्तिनापुर थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।