UP: स्विमिंग पूल में डूबा जिगर का टुकड़ा, मौत से सूनी हुई मां की गोद, परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से किया मना
Meerut News : मेरठ में एक बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबकर मौत हो गई। जहां, बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं मां की गोद सूनी हो गई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार को एक बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मां की गोद सूनी हो गई है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
बताया गया कि परतापुर क्षेत्र के मोहकमपुर फेज-2 स्थित स्विमिंग पूल में डूबकर एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिजनों ने पीएम कराने से मना कर दिया।
पुलिस के अनुसार, देवेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति ने मोहकमपुर फेज-2 में स्वीमिंग पुल बनाया हुआ है। वहीं, भीषण गर्मी के चलते बच्चे और बड़े स्विमिंग पूल में नहाने व तैरने जाते हैं। बुधवार को संदीप पुत्र प्यारेलाल का 14 वर्षीय बेटा साहिल स्विमिंग पूल में नहाने चला गया और तैरने लगा। लेकिन तैरना न आने के कारण बच्चा डूब गया। स्विमिंग पूल मालिक ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसको केएमसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: काशी-मथुरा के बाद मेरठ पर चर्चा: इतिहासकार का बड़ा दावा, बौद्ध मठ तोड़कर गजनवी ने बनवाई थी मेरठ की जामा मस्जिद
उधर, सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और उन्होंने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिजनों को शव सौंप दिया। परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: नूंह हिंसा के बाद मेरठ में अलर्ट, एक्टिव हुआ खुफिया विभाग, गुलदार ने युवक को मार डाला