फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 5 members of the family threw mud and stones, claiming it was divine power, police became spectators

Meerut: दैवीय शक्ति बताकर परिवार के 5 लोगों ने फेंका कीचड़ और पत्थर, पुलिस बनी तमाशबीन, राहगीरों ने सिखाया सबक

Sun, 13 Apr 2025 03:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 13 Apr 2025 03:24 PM IST
सार

रिठानी निवासी महिला अपने तीन बेटों व बेटी के साथ परतापुर तिराहे पर पहुंची। 
ये सभी राहगीरों पर कीचड़ उछालने लगे। पुलिस ने कुछ नहीं किया तो गुस्साए यात्रियों ने एक युवक को पीट दिया। पांचों लोगों को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Meerut: 5 members of the family threw mud and stones, claiming it was divine power, police became spectators
कीचड़ उछालता और पत्थर मारता परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिठानी गांव निवासी महिला और उसके तीन बेटों व बेटी ने शनिवार सुबह खुद पर दैवीय शक्ति बताकर परतापुर तिराहे पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने खुद पर और राहगीरों पर कीचड़ उछाला और पत्थर भी फेंके। इस दौरान मौके पर पहुंची परतापुर थाना पुलिस तमाशबीन बनी रही। गुस्साए राहगीरों ने महिला के एक बेटे की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। करीब तीन घंटे बाद पहुंचे रिश्तेदार पांचों को साथ ले गए और अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

Meerut: 5 members of the family threw mud and stones, claiming it was divine power, police became spectators
राहगीर को पत्थर मारता युवक। - फोटो : अमर उजाला
रिठानी गांव निवासी एक महिला अपने तीन बेटों और बेटी के साथ शनिवार सुबह परतापुर तिराहे पर पहुंची। पांचों लोग सड़क किनारे कीचड़ में बैठ गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों पर कीचड़ उछालने लगे। विरोध करने पर एक युवक पत्थर बरसाने लगा। राहगीर पत्थर से किसी तरह बचे। यह सब देख वाहनों के पहिए थम गए। मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिवार के सदस्यों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कीचड़ उछालते रहे और पत्थर बरसाते रहे। आरोपियों की हालत देख पुलिस उनके पास तक नहीं जा पाई। इसके बाद राहगीरों ने मोर्चा संभाला और डंडा लेकर उत्पात मचा रहे एक युवक की पिटाई कर दी। पुलिस तमाशबीन बनी रही। कुछ पुलिसकर्मी चौकी में जाकर बैठ गए। करीब तीन घंटे चले हंगामे के बाद परिवार के रिश्तेदार पहुंचे और पांचों को गाड़ी में बैठाकर ले गए। 
 
विज्ञापन

एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि हंगामा करने वाले परिवार के पांचों सदस्य किसी मानसिक बीमारी से ग्रस्त बताए गए हैं। रिश्तेदारों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। किसी राहगीर ने उनके साथ मारपीट की है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed