फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 4500 kg mawa destroyed on suspicion of adulteration

मेरठ: मिलावट का शक, 4500 किलो मावा कराया नष्ट, सरधना से जा रहा था दिल्ली, जांच के लिए भेजे नमूने

Thu, 20 Oct 2022 06:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Oct 2022 06:21 PM IST
सार

मिलावटी के शक में 4500 किलो मावा नष्ट किया गया है। अधिकारियों ने 10 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन
Meerut: 4500 kg mawa destroyed on suspicion of adulteration
मावा नष्ट कराया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने गुरुवार को मिलावट के शक में 4500 किलो मावा बरामद किया है, जिसके 10 नमूने लेकर नष्ट करा दिया गया।

विज्ञापन

 
यह मावा कैंटर में सरधना से दिल्ली ले जाया जा रहा था। बिजली बंबा पुलिस चौकी द्वारा दी गई सूचना के बाद एफएडीए की टीम ने मावे को पकड़ा। अभिहित अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर लोगों को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार गंगवार के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत चार टीमें गठित कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बरामद किया गया मावा ग्राम कालंद, तहसील सरधना से दिल्ली जा रहा था। प्रथम दृष्टया कैंटर में मावा अवस्था में भंडारित था, ऐसे में मिलावट का शक हुआ। वहीं निरीक्षण के दौरान मावा के 10 नमूने संग्रहीत किए गए। नमूनों को विश्लेषण के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ, भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: UP: कभी बसपा को बताया था लुटेरों का गिरोह, इमरान मसूद अब खुद बने 'हाथी' के महावत, मेयर-सांसद सीट पर निगाहें

कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विक्की कृष्ण यादव, सुनील कुमार, सुभाष चंद्र मौर्य, अनंत कुमार, सुमनपाल, वैभव शर्मा, अनिल कुमार, रीना शर्मा, मोहित कुमार, मनोज कुमार कलश्यान आदि रहे।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: प्रवासी पक्षी देखने हैं तो चले आइए हैदरपुर वेटलैंड, खूबसूरत परिंदों से भरा है खजाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed