फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 293 newly elected village heads to take oath in virtual manner on May 25 and 26

मेरठ : पहली बार वर्चुअल तरीके से शपथ लेंगे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, 25 और 26 मई को होगा ऑनलाइन समारोह

Sun, 23 May 2021 12:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 May 2021 12:22 AM IST
सार

शपथ ग्रहण का कार्यक्रम पंचायत घर, सामुदायिक भवन, ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा -

विज्ञापन
Meerut: 293 newly elected village heads to take oath in virtual manner on May 25 and 26
मेरठ के परीक्षितगढ़ में बुजुर्ग पत्नी बनी ग्राम प्रधान - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में 25 और 26 मई को वर्चुअल तरीके से शपथ दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन


दो दिन में जिले की 479 ग्राम पंचायतों में से 293 प्रधान ही शपथ ले पाएंगे। बची 186 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा होने के बाद शपथ दिलाई जाएगी। कोरम पूरा होने के लिए दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य होना जरूरी है। बचे हुए ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए अगले महीने चुनाव प्रस्तावित हैं। जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के 7185 पद हैं। इसके लिए पहले लगभग चार हजार नामांकन हुए थे। 
विज्ञापन


पहली बार वर्चुअल तरीके से होने वाली शपथ के लिए ब्लॉक स्तर पर बीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय ने इसकी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक सिन्हा ने बताया कि जहां-जहां स्टॉफ कम है वहां जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। ब्लॉक स्तर से जूम के माध्यम से प्रधानों को उनके गांव में ही सचिव लैपटॉप के माध्यम से शपथ दिलाएंगे। अगले एक-दो दिन में व्यवस्था का चार्ट बनाया जाएगा। 

 
शपथ लेने वालों की सूची चस्पा होगी
जिले में 12 ब्लॉक में दो दिन के स्लॉट बनाकर ग्राम पंचायत वार शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम पंचायत घर, सामुदायिक भवन, ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा। वहीं, शपथ लेने वाले ग्राम पंचायत सदस्यों और प्रधानों की सूची सहायक विकास अधिकारी के कार्यालय में भी चस्पा की जाएगी।  

 स्लॉट फाइनल कर जारी करेंगे
शपथ ग्रहण सभी जगह नहीं होगा। इसके लिए स्लॉट फाइनल कर जारी कर दिए जाएंगे।  - शशांक चौधरी, मुख्य  विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed