फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 24 shops sealed in Jagriti Vihar, action taken on 6.5 crore dues, shopkeepers mourn during festival

Meerut: जागृति विहार में 24 दुकानें सील, साढ़े छह करोड़ बकाया होने पर कार्रवाई, त्योहार पर दुकानदारों में मातम

Fri, 25 Oct 2024 03:16 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 25 Oct 2024 03:16 AM IST
सार

सेक्टर-7 में मैसर्स रंजना एसोसिएट्स को 2013 में प्लॉट आवंटित किया गया था। एसोसिएट्स के डायरेक्टर पंकज गुप्ता ने दस फीसदी रकम जमा करने के बाद कब्जा ले लिया था। इसके बाद से कोई रकम जमा नहीं की गई।

विज्ञापन
Meerut: 24 shops sealed in Jagriti Vihar, action taken on 6.5 crore dues, shopkeepers mourn during festival
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आवास एवं विकास परिषद की जागृति विहार कॉलोनी में छह करोड़ रुपए के बकाए पर बृहस्पतिवार को दो दर्जन दुकानों पर सील लगा दी गई। बीते माह आरोपी पंकज गुप्ता को शास्त्रीनगर स्थित आवास विकास दफ्तर से ही गिरफ्तार किया गया था। वहीं दुकानें सील करने की कार्रवाई से बकायादारों में हड़कंप है। 
विज्ञापन

आवास एवं विकास परिषद की जागृति विहार योजना में सेक्टर-7 में मैसर्स रंजना एसोसिएट्स को वर्ष 2013 में 895 वर्ग मीटर का प्लॉट आवंटित किया गया था। एसोसिएट्स के डायरेक्टर पंकज गुप्ता ने दस फीसदी रकम जमा करने के बाद कब्जा ले लिया था। इसके बाद से आवास एवं विकास परिषद की ओर से बकाए को लेकर लगातार नोटिस जारी हुए लेकिन कोई रकम जमा नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2015 में कब्जा लेने के बाद पंकज गुप्ता ने कोई बकाया जमा नहीं किया, जिस पर 2018 में दो करोड़ 58 लाख रुपये की आरसी जारी कर दी गई। इसकी वसूली के लिए तहसील और जिला प्रशासन को भी पत्र भेजा गया। इस पर 24 सितंबर को पंकज गुप्ता किसी काम से दफ्तर आए और इसी बीच सदर तहसील के नायब तहसीलदार मय फोर्स पहुंच गए और बकायादार पंकज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस मामले में बृहस्पतिवार को बकायादार रंजना एसोसिएट्स की जागृति विहार में निर्मित 24 दुकानें सील की गईं। तहसीलदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अब पांच करोड़ 87 लाख 56 हजार 212 रुपये का बकाया है, जिस पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। उप आवास आयुक्त अजय कुमार अम्बष्ट ने बताया कि बकायादारों के खिलाफ दीपावली के बाद कार्रवाई होगी। उधर, आवास एवं विकास परिषद के दस लाख से अधिक के 123 बकायादार हैं। इनमें भी पचास लाख के ऊपर के 19 बकाएदार हैं, जिनसे वसूली के लिए नोटिस जारी हो रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed