फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 200 years old Sardhana's church, special prayer meeting and Massa sacrificed

मेरठ : 200 साल का हुआ सरधना का चर्च, विशेष प्रार्थना सभा और मिस्सा बलिदान किया

Wed, 05 Oct 2022 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Meerut: 200 years old Sardhana's church, special prayer meeting and Massa sacrificed
मेरठ : 200 साल का हुआ सरधना का चर्च, विशेष प्रार्थना सभा और मिस्सा बलिदान किया
विज्ञापन

सरधना। सरधना के ऐतिहासिक चर्च के निर्माण के सोमवार को 200 साल पूरे होने पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने विशेष प्रार्थना में हिस्सा लिया। इस मौके पर मिस्सा बलिदान भी किया गया। जिसमें कई प्रांतों के धर्माध्यक्ष, फादर्स, सिस्टर आदि भी शामिल हुए। दोपहर बाद समारोह का समापन हो गया।
सरधना में अब से 200 वर्ष पूर्व बेगम समरू ने ऐतिहासिक चर्च का निर्माण कराया था। दूरदूराज से यहां श्रद्धालु अपनी मन्नत लेकर आते हैं। चर्च में कृपाओं की माता की चमत्कारी तस्वीर लगी हुई है, जिसकी काफी मान्यता है। चर्च निर्माण के 200 वर्ष पूरे होने की खुशी में मंगलवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि बिशप फ्रांसिस कालिस्ट (पुदुचेरी) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सुबह 10 बजे ध्वजारोहण कर उसकी आशीष की गई। इसके बाद चर्च परिसर में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। प्रार्थना बिशप फ्रांसिस कालिस्ट ने कराई। मिस्सा बलिदान किया गया। जिसमें बिशप ग्रेशियन, बिशप जेराल्ड, बिशन जॉन, बिशप विंसेंट, फादर वलेरियन पिंटो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चर्च प्रबंधक फादर पाक्यिनाथन, पल्ली पुरोहित फादर ससिन बाबू, फादर जॉन मैकेनरो आदि ने सभी अतिथियों का आभार जताया। अभिनंदन समारोह में सूर्यदेव त्यागी, मलखान सैनी, समर कुरैशी, ठा. प्रतीश कुमार, एनुद्दीन शाह, पंकज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed