फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 16 year old girl had stomach pain, doctor said- Congratulations, then came to know about rape

Meerut: 16 साल की लड़की को पेट में हुआ दर्द, डॉक्टर बोली- बधाई हो, फिर पता चला बिटिया के साथ हुआ है दुष्कर्म

Wed, 25 Jun 2025 11:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 25 Jun 2025 11:32 PM IST
सार

पिता ने कंकरखेड़ा थाने पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि उसकी बेटी के साथ विशाल नाम के युवक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
Meerut: 16 year old girl had stomach pain, doctor said- Congratulations, then came to know about rape
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव में 16 वर्षीय किशोरी से आरोपी विशाल ने दुष्कर्म किया। इससे पीड़िता तीन माह की गर्भवती हो गई। परिजनों ने जानकारी होने पर मंगलवार रात थाने पर तहरीर देकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया और बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एक गांव निवासी पीड़ित ने मंगलवार रात थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी को आरोपी विशाल काफी समय से परेशान कर रहा था। जिसको लेकर पूर्व में कई बार दोनों पक्षों में विवाद हो चुका था। परिजनों के अनुसार लगभग तीन महीने पूर्व आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। किशोरी को घटना की जानकारी देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई। इसके चलते पीड़िता ने परिजनों को जानकारी नहीं दी। 
विज्ञापन


मंगलवार रात किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो मेडिकल परीक्षण के बाद पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने थाने पर तहरीर देते हुए केस दर्ज कराया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed