फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 16 fire vehicle , 65 thousand liters of water, resources to extinguish fire are insufficient

Meerut: दमकल की 16 गाड़ियां, 65 हजार लीटर पानी, आग बुझाने के संसाधन नाकाफी, दूसरे जिलों से मांगनी पड़ती है मदद

Tue, 14 Nov 2023 10:12 AM IST
Dimple Sirohi उबैद सिद्दीकी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
उबैद सिद्दीकी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Nov 2023 10:12 AM IST
सार

मेरठ जिले में अग्निशमन के सीमित संसाधन जिले आग बुझाने के लिए नाकफी हैं। ऊंची इमारतों में आग पर नियंत्रण के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म गाड़ी तक नहीं हैं। दूसरे जिलों से गाड़ियां मंगानी पड़ती हैं। 

विज्ञापन
Meerut: 16 fire vehicle , 65 thousand liters of water, resources to extinguish fire are insufficient
फायर ब्रिगेड की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले में करीब 40 लाख वाली आबादी के बीच आग लगने की घटनाओं के दौरान बचाव के लिए दमकल की 16 गाड़ियां हैं। इनमें 65 हजार लीटर पानी की क्षमता है। ऐसे में यदि कहीं बड़ा हादसा हो जाए तो आग पर समय से नियंत्रण पाना आसान नहीं होगा। राहत के लिए संसाधनों की कमी के कारण ही अक्सर बड़ी घटनाओं के दौरान आग बुझाने के लिए दूसरे जिलों से गाड़ियां मंगवानी पड़ती हैं।

विज्ञापन


शहर में कई ऊंची इमारतें, शिक्षण संस्थान, होटल, कारखाने, सरकारी कार्यालय, कोर्ट सहित अन्य भवन हैं। तीन से पांच मंजिला इमारत में आग बुझाने के लिए ऊंची सीढ़ी वाली हाइड्रोलिक प्लेटफार्म गाड़ी की जरूरत होती है। यह भी दमकल विभाग के पास नहीं है। 

विज्ञापन

नौचंदी इलाके में फर्नीचर शोरूम की तीसरी मंजिल पर लगी आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म गाड़ी होती तो काफी नुकसान होने से बचाया जा सकता है। पहले मिले को यह गाड़ी मिली थी, लेकिन कुछ महीनों बाद ही गाड़ी को गौतमबुद्ध नगर भेज दिया गया था। 
 
चार फायर स्टेशनों पर गाड़ियों की स्थिति

पुलिस लाइन     08 गाड़ी
परतापुर           02 गाड़ी
मवाना             03 गाड़ी
घंटाघर            02 गाड़ी
सरधना            01 गाड़ी

जिले में दमकल गाड़ियों की कमी है। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है। चार और बड़ी गाड़ियो की मांग की गई है। दिसंबर में कुछ गाड़ी मिलने की उम्मीद है। - संतोष राय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed