फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 14 year old boy shot 24 year old girl in a cafe, the girl is an engineer in an IT company in Noida.

Meerut: कैफे में 14 साल के लड़के ने 24 साल की युवती को मारी गोली, नोएडा में आईटी कंपनी में इंजीनियर है युवती

Sat, 19 Oct 2024 03:01 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 19 Oct 2024 03:01 AM IST
सार

पल्लवपुरम स्थित कैफे में युवती अपने भाई और दोस्त के साथ बैठी थी। दोस्त ने जैस ही टेबल पर पिस्टल रखी, एक 14 साल के लड़के ने पिस्टल उठा। गोली चली और युवती के पैर में लगी। युवती लहूलुहान हो गई। 

विज्ञापन
Meerut: 14 year old boy shot 24 year old girl in a cafe, the girl is an engineer in an IT company in Noida.
अस्पताल में भर्ती इंजीनियर युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पल्लवपुरम फेस-2 स्थित कैफे में बैठी इंजीनियर प्राची (24) को शुक्रवार रात पिस्टल से गोली लग गई। यहां 14 वर्षीय कर्मचारी कैफे संचालक की लाइसेंसी पिस्टल से खेल रहा था। इसी दौरान गोली चली और युवती के पैर में लग गई। खून से लथपथ प्राची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस पहुंची और नाबालिग को हिरासत में लेकर पिस्टल जब्त कर ली। एसपी सिटी आयुष विक्रम का कहना है कि कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम दिख रहा है। उसी के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। प्राची सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी की बेटी हैं।
विज्ञापन

 

Meerut: 14 year old boy shot 24 year old girl in a cafe, the girl is an engineer in an IT company in Noida.
अस्पताल में मुस्कुराते हुए आई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जागृति विहार सेक्टर-एक निवासी प्रार्ची अपने भाई मनन के साथ पल्लवपुरम में परिचित गौरव कुमार निवासी शिवनगर मोदीपुरम से मिलने के लिए गई थी। गौरव व ललित पल्लवपुरम में न्यू फ्रेंड के नाम से कैफे चलाते हैं। प्रार्ची नोएडा स्थित एक आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं और मनन बीबीए के स्टूडेंट हैं। बहन-भाई कैफे में गौरव के साथ बातचीत कर रहे थे। गौरव ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल टेबल पर रख दी थी। इसी दौरान कैफे में काम करने वाले नाबालिग ने पिस्टल उठाई और उससे खेलने लगा। पिस्टल से अचानक गोली चली और प्रार्ची के दाएं पैर में घुटने से ऊपर लगी। युवती की चीख निकली तो कैफे में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गौरव और मनन प्राची को पल्लवपुरम स्थित निजी अस्पताल में ले गए। अस्पताल से मीमो पहुंचने के बाद पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह पहुंचे। इस वारदात की जानकारी देने से कैफे संचालक और अन्य लोग बचते रहे। सूचना पर पुलिस पहुंची और यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। थाना प्रभारी के मुताबिक फुटेज में युवती अपने भाई व दोस्त के साथ बातचीत कर रही हैं। नाबालिग के हाथ में पिस्टल है और वह ट्रिगर दबाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। घटना की जानकारी लगने पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने पिस्टल जब्त कर ली। पुलिस नाबालिग सहित तीन लोगों से पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन

ये बोले एसएसपी
सीसीटीवी कैमरे में घटनाक्रम साफ दिखाई दे रहा है। पिस्टल जब्त कर ली है और उसका लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। कैफे संचालक, नाबालिग सहित कैफे में मौजूद लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। 
-डॉ. विपिन टाड़ा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed