फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut 12-year-old innocent beheaded, dead body found in the forest

मेरठ: 12 साल के मासूम की सिर कलम कर हत्या, जंगल में पड़ा मिला शव, हालत देख सिहर उठे लोग

Sat, 16 Apr 2022 02:21 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Apr 2022 02:21 PM IST
सार

सिवालखास के जंगल में एक किसान के खेत के नजदीन एक बच्चे की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। खेत पर काम करने पहुंचे किसान ने शव को देखकर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर जानी व सीओ सरधना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार अन्य थानाक्षेत्रों को भी घटना की जानकारी दी गई है। शव की पहचान के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
  

विज्ञापन
Meerut 12-year-old innocent beheaded, dead body found in the forest
बच्चे की हत्या, मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में शनिवार सुबह जानी थानाक्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। बच्चे का सिर कटा शव जंगल में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


जानी थाना क्षेत्र के सिवाल खानपुर मार्ग स्थित एक खेत से शनिवार को एक 12 वर्षीय बालक का सिर कटा शव बरामद हुआ है। मृतक का सिर मौके से बरामद नहीं हुआ है। शव मिलने की जानकारी पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा अज्ञात में भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वहीं क्षेत्र से अभी तक किसी बच्चें की गायब होने की भी सूचना नहीं है।
विज्ञापन


जानी क्षेत्र के सिवाल खानपुर मार्ग पर सिवाल खास निवासी राशीद का खेत है। दोपहर के समय राशिद खेत पर गया था। इस दौरान राशिद को अपने मक्का के खेत में एक बालक का सिर कटा शव पडा मिला। शव देखकर राशिद घबरा गया। उसने शव मिलने की बात आसपास खेतों में गेंहू की कटाई कर रहे किसानों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भी जमा हो गई। सूचना पर जानी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: महिला ने एक साथ जन्मे तीन बच्चे, मां व शिशु चारों स्वस्थ्य, एक बार में पूरा हो गया परिवार 

पुलिस ने आसपास के खेतों में शव के सिर कर तलाश की। लेकिन शव का सिर पुलिस बरामद नहीं कर पाई। इस दौरान पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा अज्ञात में भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार मृतक की हत्या दस बारह घंटे पहले की गई। मौके पर ऐसा लगता है कि हत्या और कही कर शव को यहां फैका गया है। शिनाख्त छुपाने को सिर को कही और फैंका गया लगता है। क्षेत्र में पिछले तीन चार दिनों से किसी भी बच्चे के गायब होने की सूचना भी नहीं है। मृतक की शिनाख्त के लिये आसपास के जिलो और थानों की पुलिस की भी सहायता ली जा रही है।

पुलिस तंत्र मंत्र की आशंका को लेकर भी जांच कर रही है। बेरमही से बच्चे का कत्ल किया गया है। बच्चा एक पेंट पहने हुए था, ऊपर की तरफ कपड़ा नहीं था। पुलिस बच्चे की गर्दन को तलाश रही है। आसपास के जंगल में पुलिस कांबिंग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed