फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 11 players from Sofia selected for national basketball, joy in school

Meerut: सोफिया की 11 खिलाड़ियों का नेशनल बास्केटबॉल के लिए चयन, स्कूल में हर्ष

Wed, 07 Aug 2024 09:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 07 Aug 2024 09:54 PM IST
सार

सोफिया स्कूल की 11 खिलाड़ियों का चयन नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इससे स्कूल और जिले में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन
Meerut: 11 players from Sofia selected for national basketball, joy in school
सोफिया स्कूल की बास्केटबॉल टीम और कोच। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

सीआईएससीई की यूपी एंड यूके की स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में सोफिया गर्ल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके चलते सोफिया के 11 खिलाड़ी नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित किए गए। 
विज्ञापन

बालिकाओं की स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप कानपुर में 4 से 6 अगस्त तक चली। इसमें मेरठ जोन की टीम ने अंडर-17 में लीग मैचों में सफलता पाने के बाद सेमीफाइनल में गोरखपुर जैसी मजबूत टीम को 42-27 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में लखनऊ को 39-22 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-14 वर्ग की टीम ने भी अपने सारे लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और उत्तराखंड की मजबूत टीम को 44-32 से हरा कर फाइनल में जगह पक्की की। इसके बाद फाइनल में मेरठ की टीम का मैच आगरा टीम से था। यह बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। अंत में मेरठ को सिल्वर मेडल से संतुष्टि करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ जोन से अधिकतर खिलाड़ी सोफिया गर्ल्स स्कूल से संबंधित हैं। बुधवार को मेरठ पहुंचने पर सोफिया स्कूल के प्रांगण में स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर मीना, सुपीरियर सिस्टर सीमा, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर मारिया, सिस्टर अंजना, सिस्टर शरौन ने खिलाड़ियों और कोच अदन मिर्ज़ा, जूली सिंह का स्वागत किया।

 

नेशनल चैंपियनशिप भोपाल में 22 अगस्त से 
अब नेशनल चैंपियनशिप भोपाल में 22 अगस्त से खेली जाएगी। इसमें 11 खिलाड़ी सोफिया स्कूल ने चुने गए हैं। इनमें अंडर-14 में अनन्या सिंह, विधिता, मनस्वी चौधरी, अनन्या सक्सेना शामिल हैं। अंडर-17 में तनिष्का सिंह, आयुषी, दिया खन्ना, सौम्या बाना, अंडर-18 में जिया जैन, प्रीत और प्रियांशी शामिल हैं। अदन मिर्जा को यूपी एवं यूके जोन की टीम का नेशनल के लिए कोच नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष सौरभ जैन, सचिव मिर्जा शहबाज बेग, अंकुर पंवार, अनुवीर सिंह, जीत सिंह धामी, संजय सिरोही ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed