फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 1.5-Year-Old Girl Crushed to Death by Car in Meerut's Nauchandi Mela Area

मासूम की मौत: सड़क पर खेल रही डेढ़ साल की मासूम को कार ने कुचला, मौत, राजस्थान से खिलौने बेचने आया है परिवार

Wed, 25 Jun 2025 01:58 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 25 Jun 2025 01:58 PM IST
सार

मेरठ के नौचंदी मेला मार्ग पर मंगलवार रात डेढ़ साल की बच्ची काजल को कार ने कुचल दिया। राजस्थान से खिलौने बेचने आए परिवार की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक हिरासत में।

विज्ञापन
Meerut: 1.5-Year-Old Girl Crushed to Death by Car in Meerut's Nauchandi Mela Area
बच्ची व मां - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ के नौचंदी मेला मार्ग पर मंगलवार रात सड़क पर खेल रही डेढ़ वर्षीय काजल को कार सवार ने कुचल दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर अस्पताल की ओर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। आरोपी कार चालक बागपत निवासी शिवम सिरोही को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


राजस्थान के दौसा जिले के बंजारे जयवीर का परिवार मंगलवार रात नौचंदी मेला मार्ग पर एक घर के बाहर सड़क किनारे खिलौने बेच रहा था। जयवीर की डेढ वर्षीय पुत्री काजल पास में ही खेल रही थी। तभी तेज रफ्तार ईको स्पोर्ट्स कार ने बालिका को कुचल दिया। बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रिमझिम फुहारों ने दी गर्मी से राहत: मेरठ में मौसम हुआ सुहाना, एक्यूआई सुधरा, दो दिन तक बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बच्ची को लेकर गढ़ रोड स्थित विनोद हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। बालिका का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। कार भी कब्जे में ले ली है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

बच्चों के खिलौने बेच रहे थे, अपना खिलौना खो दिया
जयवीर का परिवार रोजी-रोटी के लिए बच्चों के खिलौने बेच रहे थे। पलभर में ही उसके परिवार की खुशियां आंखों के सामने उजड़ गईं।

काजल परिवार की सबसे छोटी सदस्य थी। वह अपने परिवार के लिए खिलौने जैसी थी। परिवार के सभी सदस्य उसे बेहद लाड़-प्यार करते थे। काजल की मौत के बाद उसकी मां कविता, पिता जयवीर, नानी कन्नो समेत अन्य सदस्यों का रोते हुए बुरा हाल हो गया। कविता बेटी को याद कर रोते हुए बेसुध हो गई। अन्य परिजनों ने उसे किसी तरह संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed