फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Medical molesting the attendant outside the delivery center

मेडिकल में प्रसव केंद्र के बाहर तीमारदार से छेड़छाड़

Thu, 12 Aug 2021 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Medical molesting the attendant outside the delivery center
मेडिकल में प्रसव केंद्र के बाहर तीमारदार से छेड़छाड़
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में लावारिस महिला मरीज से छेड़छाड़ का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि बुधवार को मेडिकल में छेड़छाड़ की एक और वारदात हो गई। प्रसव केंद्र के बाहर खड़ी तीमारदार महिला से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जिस पर हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला और मेडिकल प्रशासन ने तहरीर नहीं दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में प्रसव केंद्र के बाहर महिला तीमारदार खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसने महिला तीमारदार के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिस पर महिला ने आपत्ति की और हंगामा कर दिया। लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी लगते मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा। इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी नशे में है। मेडिकल रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पीड़ित महिला और मेडिकल कॉलेज के प्रशासन से तहरीर मांगी थी। तहरीर न आने पर पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर सवाल उठे रहे कि चार दिन पहले लावारिस महिला मरीज से नशे में धुत सफाई कर्मचारी सोनू ने छेड़छाड़ की घटना की थी। इसके बावजूद भी कोई सुधार नहीं किया। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा है कि मामला संज्ञान में नहीं है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि महिला तहरीर देगी तो आरोपी पर छेड़छाड़ की धारा भी लगा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed