फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   medical inturn insists on increasing wages

मेडिकल इंटर्न मेहनताना वृद्धि की मांग पर अड़े

Fri, 10 Jul 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
medical inturn insists on increasing wages
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे स्टूडेंट्स का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक वेतन नहीं बढ़ेगा वे ड्यूटी नहीं करेंगे। मेडिकल के अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की मगर बात नहीं बनी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इंटर्न इलाज और जांच में चिकित्सकों की करते मदद हैं। इनका पिछले तीन माह का रुका मेहनताना बुधवार को मिल गया, मगर उसमें बढ़ोतरी नहीं हुई है। उनका कहना है कि इसे बढ़ाया जाए वह तभी ड्यूटी करेंगे। इंटर्न के कार्य बहिष्कार से इमरजेंसी और ओपीडी में काफी दिक्कत हो रही है। इंटर्नशिप कर रहे 130 मेडिकल स्टूडेंट्स ने मंगलवार से कार्य का बहिष्कार किया हुआ है। इनका कहना है कि मेहनताना में पिछले 10 सालों से बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि इस दौरान महंगाई कई गुना बढ़ गई है। इनका मेहनताना 7500 रुपये प्रतिमाह है, जबकि आठ से 12 घंटे कार्य कर रहे हैं। बदले में सरकार 250 प्रतिदिन देती है जो दैनिक मजदूरी से भी कम है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान ने बताया कि इनका तीन माह का मेहनताना मिल गया है। ये स्टापेंड में वृद्धि की मांग कर रहे हैं। उन्हें समझाया जा रहा है मगर वे मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

उधर, रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ट्रस्ट ने एमबीबीएस इंटर्न का मानदेय बढ़ाए जाने के लिए चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक को पत्र खिला है। इस बाबत ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार का कहना है कि दूसरे राज्यों की भांति यहां भी मानदेय बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed