फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Medical death of patient, allegation of negligence in treatment

मेडिकल में मरीज की मौत,इलाज में लापरवाही का आरोप

Sat, 24 Jul 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Medical death of patient, allegation of negligence in treatment
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर रोष जताया। वहीं, इस मामले में शोषित क्रांति दल का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष रविकांत के नेतृत्व में मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह से मिला और ज्ञापन सौंपा। मंडलायुक्त ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रविकांत ने बताया कि गाजियाबाद निवासी अरुण राणा ने अपने भाई अनुज को ब्रेन हेम्रेज होने के बाद मेडिकल में भर्ती कराया था। उसे समुचित इलाज न मिलने पर अरुण राणा परिवार सहित मेडिकल परिसर में ही 19 जुलाई को धरने पर बैठ गया था। आरोप है कि 20 जुलाई को इंजेक्शन लगने के आधा घंटा बाद उसके मरीज भाई की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाई गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर 70 हजार रुपये मांगने का भी आरोप लगाया गया। ज्ञापन देने वालों में वरुण जाटव, एडवोकेट शुभम सिंधी, अनिकेत सागर, एडवोकेट सौरभ, सागर कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। मरीज को बेहतर इलाज दिया जा रहा था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed