फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Medical College meerut started e-hospital system now patient can register online

अब घर बैठे होगा मरीज का पंजीकरण, किस चिकित्सक को दिखाना है मोबाइल से करिए तय, ये है प्रक्रिया

Sun, 14 Oct 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 14 Oct 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
Medical College meerut started e-hospital system now patient  can register online
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मेडिकल कॉलेज में शनिवार से ई-हॉस्पिटल व्यवस्था की शुरुआत हो गई। अब मोबाइल के जरिए घर बैठे मरीज अपना पर्चा (ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन) बनवा सकेगा। तय कर सकेगा कि किस चिकित्सक को दिखाना है।

विज्ञापन


पहले लखनऊ में चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने इसका वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ किया। बाद में दोपहर करीब ढाई बजे मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने ओपीडी के सामने बने कार्यालय में इसकी विधिवत शुरुआत की। इसका नाम ई-अस्पताल हब रखा गया है, जिसमें इसका पूरा सेटअप रहेगा। 
विज्ञापन


इसके तीन फेज हैं। पहले फेज का कार्य शुरू हो गया है। दूसरे और तीसरे फेज का कार्य बाद में होगा। इस दौरान सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी, उप अधीक्षक डॉ. दिनेश राणा, डॉ. सुभाष, नोडल अधिकारी डॉ. मनीष सैनी व इनकेसहयोगी डॉ. प्रदीप और डॉ. लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुरकान का निकाला पहला पर्चा
लखनऊ में चिकित्सा शिक्षा मंत्री द्वारा उद्घाटन के दौरान पहला ऑनलाइन पर्चा फुरकान अहमदनगर का निकाला गया। 

हो सकेगा शोध
इस योजना के जरिए भविष्य में शोधकर्ताओं को नई बीमारियों और उनके इलाज की सुगम पद्धति एवं औषधियों के विषय में विशुद्ध आंकड़े प्राप्त हो सकेंगे, जो भविष्य में जटिल रोगों के निदान की तकनीक विकसित करने में सहायक सिद्ध होंगे और इसका लाभ जनता को भी मिलेगा।

ऐसे करेगा काम
ई-हॉस्पिटल एक वेब आधारित पोर्टल है, जिसके माध्यम से रोगियों को 20 से ज्यादा मॉड्यूल की सुविधा प्रदान होगी। रोगियों को उनके पंजीकरण के समय ही एक यूआईडी नंबर प्रदान किया जाएगा, जिसके आधार पर रोगियों की ऑनलाइन हिस्ट्री का परीक्षण करते हुए उचित परामर्श दिया जाना संभव हो सकेगा।

आठ जगह शुरुआत
प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के अलावा ई-अस्पताल की शुरुआत इलाहाबाद, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, झांसी के मेडिकल कॉलेजों व कानपुर में स्थापित जेके कैंसर संस्थान एवं हृदय रोग संस्थान में की गई है।

आधार कार्ड है जरूरी
इस ऑनलाइन प्रक्रिया में परामर्श का समय लेने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। अगर नहीं है तो इसके लिए पर्चा काउंटर पर ही जाना होगा।

इस तरह ले सकते हैं परामर्श समय
-डब्लूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ओआरएस डॉट जीओवी डॉट इन पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें
-मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा।
-आधार कार्ड चुनिए
-राज्य, जिला, अस्पताल और समस्या आदि चुनिए।
-वह तारीख चुनिए जिस दिन आपको डॉक्टर को दिखाना है।
-आखिर में आपके मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन नंबर का मेसेज आएगा।
-इस मेसेज को अस्पताल में पर्चा काउंटर पर दिखाएं।
-इस नंबर से अपने परामर्श का पर्चा निकलवाएं और संबंधित डॉक्टर के पास जाएं
-जिस तारीख का परामर्श समय लिया है उसका प्रिंट आउट लेकर भी जा सकते हैं

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed