फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   medical college me mareej

मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सौदेबाजी, मरीजों ब्रेनवॉश, इमरजेंसी पर निजी एंबुलेंस का कब्जा

Wed, 28 Sep 2016 04:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 28 Sep 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
medical college me mareej
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थान मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सौदेबाजी हो रही है। इमरजेंसी पर निजी एंबुलेंस सेवा व हॉस्पिटलों का कब्जा है। मरीजों और तीमारदारों का ब्रेनवॉश कर उन्हें कहा जाता है कि यहां सही ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा। इसलिए मरीज को किसी दूसरे निजी अस्पताल में ले जाओ। ऐसे में 10 में से 2-4 मरीज दलालों के झांसे में आते हैं और निजी एंबुलेंस के जरिये शिफ्ट होकर प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंच जाते हैं। यह गोरखधंधा तो लंबे समय से चल रहा है। लेकिन करीब तीन साल के दरम्यान इसका दायरा कुछ ज्यादा ही फैलता जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में दलाल मरीज के भर्ती होते ही सक्रिय हो जाते हैं। इस खेल में मेडिकल कालेज से जुड़े कुछ स्टाफ से लेकर पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। क्योंकि बीते तीन वर्षों में मेडिकल कालेज निजी एंबुलेंस को बाहर निकालने का काम पुलिस का बताता रहा है जबकि मेडिकल पुलिस आज तक इन एंबुलेंस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। मंगलवार को दो दलालों के खिलाफ ईएमओ डॉ. नितिन यादव द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद इमरजेंसी में दलालों की मौजूदगी पर पुख्ता मोहर लग गई है। जो सोमवार देर रात मेडिकल कालेज की इमरजेंसी से मरीजों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराने की कोशिशों में लगे थे। गढ़ रोड से लेकर यूनिवर्सिटी रोड और हापुड़ रोड तक के कई हॉस्पिटलों का पूरा कारोबार इन दलालों के जरिये ही संचालित हो रहा है।
विज्ञापन


स्टाफ भी दे रहा पूरा साथ
इमरजेंसी में दलाल तभी पहुंचते हैं जब कोई भी नया मरीज भर्ती कराया जाता है। इमरजेंसी का कुछ स्टाफ इन दलालों को तुरंत फोन कर इसकी सूचना दे देता है। अगर दलाल मरीज को इमरजेंसी से ले जाने में सफल हो जाता है तो उस स्टाफ का भी कमीशन तय हो जाता है। इसलिए इमरजेंसी में घूमने वाले दलालों को अधिकांश स्टाफ आने-जाने से नहीं रोकता। मंगलवार को भी जब ईएमओ अचानक से पहुंचे तो दोनों दलाल पकड़े गए थे। बाकी किसी स्टाफ ने इन्हें इमरजेंसी के वार्ड में घूमने से नहीं रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटा कमीशन फिक्स
दलालों को एक मरीज को भर्ती कराने पर मोटा कमीशन मिलता है। अगर कोई ट्रॉमा का केस हैं तो उस पर दलाल को पांच हजार रुपये तक मिल जाते हैं जबकि अन्य तरह के केस में भी दो से तीन हजार रुपये का कमीशन सीधे हॉस्पिटल दलाल को देते हैं। क्योंकि निजी हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद मरीजों की अच्छी खासी जेब काटी जाती है। दो साल पहले भी तत्कालीन एसीएम ने मेडिकल कालेज की पुरानी इमरजेंसी में दलालों को पकड़ा था जिसके बाद इमरजेंसी के बाहर से तीन एंबुलेंस को भी उठवा लिया था। लेकिन उसके बाद भी सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed