फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Medical college doctor accused of sexual exploitation over 10 years and four forced abortions.

Meerut News: मेडिकल कॉलेज के डाक्टर पर 10 साल तक यौन शोषण, चार बार गर्भपात का आरोप

Sun, 28 Jun 2026 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Medical college doctor accused of sexual exploitation over 10 years and four forced abortions.
मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में तैनात रहे एक डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर करीब 10 वर्षों तक यौन शोषण करने और चार बार गर्भपात कराने का आरोप एक युवती ने लगाया है। शनिवार को युवती ने एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का कहना है कि उसने 14 जून को मेडिकल थाने में तहरीर दी थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। वह लगातार मेडिकल थाना और एसएसपी कार्यालय के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार वर्ष 2016 में डॉक्टर से उसकी मुलाकात तब हुई, जब वह पेट के संक्रमण के इलाज के लिए लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल गई थी। इसी दौरान इलाज कर रहे डॉक्टर से उसकी पहचान हुई। आरोप है कि उस दौरान डॉक्टर ने उसका मोबाइल नंबर लेकर संपर्क बढ़ाने लगा। कुछ दिन बाद नजदीकियां बढ़ गईं तो शादी का वादा कर डॉक्टर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

शादी के बहाने वह उसका शारीरिक शोषण करने लगा। युवती का कहना है कि जब भी वह शादी की बात करती, डॉक्टर किसी न किसी बहाने से टाल देता था। उसने आरोप लगाया कि डॉक्टर लगातार उसका उत्पीड़न कर रहा है। वह चार बार जबरन गर्भपात भी करा चुका है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि डॉक्टर वर्तमान में गाजियाबाद में तैनात है। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो डॉक्टर ने साफ इन्कार कर दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर इस प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed