{"_id":"69e692644d4cbca5bf02c618","slug":"meda-board-meeting-today-agenda-set-for-affordable-plots-and-improved-amenities-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1166108-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडा की बोर्ड बैठक आज : सस्ते प्लॉट व बेहतर सुविधा पर एजेंडा बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडा की बोर्ड बैठक आज : सस्ते प्लॉट व बेहतर सुविधा पर एजेंडा बनाया
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की मंगलवार को बोर्ड बैठक होना निर्धारित है। आमजन को लाभ मिले। इसके लिए तीन गांव समौली सलेमपुर, मोहकमपुर व एतमादनगर अलीपुर में भूमि उपयोग में परिवर्तन, बजट अनुमोदन, भूमि उपयोग परिवर्तन, सस्ती संपत्तियों की बिक्री जैसे प्रस्ताव है। मेडा की 142 खाली संपत्तियों को बेचने के लिए 2018 की फ्रीज दरों को 31 मार्च 2027 तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। यह आम लोगों को कम कीमत पर प्लॉट और मकान खरीदने का अवसर देगा।
बैठक का एजेंडा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी देना बताया गया है। बजट पास होने से शहर में सड़कों, जल निकासी और पार्कों का विकास तेज होगा। शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधा मिलेंगी। 142 खाली संपत्तियों को बेचने के लिए 2018 की फ्रीज दरों को 31 मार्च 2027 तक बढ़ाने का प्रस्ताव के आधार पर आम लोगों को कम कीमत पर प्लॉट और मकान खरीदने का प्रस्ताव हो सकता है। कृषि या औद्योगिक भूमि को आवासीय और व्यावसायिक उपयोग में बदलने से नई कॉलोनियां व बाजार भी विकसित होंगे। लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहर का विस्तार करने की योजना है।
विकास और आय में वृद्धि होगी
महायोजना-2031 के तहत 15 जोन के लिए जोनल प्लान हेतु कंसल्टेंट चयन का प्रस्ताव है। इससे आने वाले वर्षों में यातायात, आवास और व्यापारिक क्षेत्रों का संतुलित विकास सुनिश्चित होगा। लैंड मोनेटाइजेशन के दूसरे चरण से प्राधिकरण की आय बढ़ेगी। इससे शहर के विकास कार्यों जैसे सड़क व सीवर सुधार में किया जाएगा। अब जेम पोर्टल के जरिए अस्थायी द्वारा वाहन चालक, मेट और सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा। मृतक आश्रितों को नौकरी देने की पहल भी की जा रही है।