{"_id":"6a186a81210810db660fcd69","slug":"meat-cooked-in-temple-premises-of-nauchandi-fair-commotion-meerut-news-c-72-1-mct1011-153969-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नौचंदी मेले के मंदिर परिसर में मांस पकाया, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नौचंदी मेले के मंदिर परिसर में मांस पकाया, हंगामा
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, प्राथमिकी दर्ज
फोटो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। नौचंदी मेले में मंदिर परिसर में लगे झूले के मालिक राजस्थान निवासी आरोपी गादा खान के द्वारा बृहस्पतिवार को मांस पकाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर नरसिंह वाहिनी के पदाधिकारी कार्तिक कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंदिर परिसर से मांस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने झूला ठेकेदार ललित शर्मा की तहरीर पर आरोपी गादा खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि नौचंदी मेले में दुर्गा मंदिर है। मंदिर परिसर में भी कई झूले लगे हैं। इनमें आरोपी गादा खान ने भी झूला लगा रखा है। बृहस्पतिवार को किसी ने नरसिंह वाहिनी के पदाधिकारी को मंदिर परिसर में बकरे के कटान की सूचना दी। सूचना पर 20 से अधिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर में मांस पकाते हुए देखा। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर दिया। झूला ठेकेदार ललित शर्मा व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने भी मंदिर परिसर में मांस पकाने का विरोध किया।
हंगामे की सूचना पर सीओ सिविल लाइन शुचिता सिंह व नोडल अधिकारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को शांत किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ सिविल लाइन का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -