{"_id":"69b6d80c2adfec14b70f4aa4","slug":"mds-international-school-inaugurated-in-pilona-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111854-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पिलौना में एमडीएस इंटरनेशनल स्कूल का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पिलौना में एमडीएस इंटरनेशनल स्कूल का शुभारंभ
विज्ञापन
एम डी एस इंटरनेशनल स्कूल के उद्घाटन के पर संबोधित करते सांसद हरेंद्र मलिक । (मवाना)
विज्ञापन....
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव पिलौना में सीबीएसई से संबद्ध एमडीएस इंटरनेशनल स्कूल का शुभारंभ सांसद हरेंद्र मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिरों के निर्माण से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले किसान को धर्म के नाम पर तोड़ा गया। अब किसानों को खापों के नाम पर तोड़ा जा रहा है।
बतौर मुख्य अतिथि सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि योग्यता आपकी है, मेरी नहीं। छात्र जीवन से राजनीति कर रहा हूं लेकिन कभी अपनी संस्कृति को नहीं छोड़ा है। महर्षि दयानंद की विचारधारा पर चलकर ही देश आजाद हुआ लेकिन आज हम उनकी विचार धारा को खंडित कर रहे हैं। महर्षि दयानंद ने देश में पाखंडों के खिलाफ अलख जगाई, लेकिन आज देश फिर से पाखंडों में जकड़ता जा रहा है। वर्तमान में शिक्षा के मंदिरों का निर्माण नहीं हो रहा है।
विशिष्ट अतिथि दीवान ग्रुप के अध्यक्ष राजेश दीवान ने भी विचार रखे। प्रधानाचार्य बाबूराम धामा ने बताया कि किस प्रकार 25 वर्ष पूर्व छोटे से स्तर पर स्कूल की शुरुआत की गई थी। जो आज बढ़कर सभी के सहयोग से यहां तक पहुंचा है। स्कूल प्रबंधक जोगेंद्र धामा, शूटिंग रेंज संचालक कपिल धामा ने भी अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर राजीव वर्मा, डॉ. अरुण मलिक, सी एस चौधरी, धनपाल सिंह, प्रवीण कुमार, दिलावर सिंह पोसवाल, अरुण कुमार, राजीव गुप्ता, ऋषिपाल मलिक, यतेंद्र कुमार आदि थे।