फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MDA will make 10.37

Meerut News: एमडीए बनाएगा 10.37 किमी. लंबा पेरिफेरल-वे

Mon, 26 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
MDA will make 10.37
एमडीए बनाएगा 10.37 किमी लंबा पेरिफेरल-वे
विज्ञापन

नीरज वर्मा
मेरठ। जाम से राहत दिलाने के लिए 10.37 किमी लंबा पेरिफेरल-वे बनाएगा, जो बेगमपुल, हापुड़ अड्डा, भूमिया का पुल, मेट्रो प्लाजा को जोड़ेगा। इसमें फुटपाथ को अतिक्रमण से बचाने के लिए जगह-जगह रेलिंग लगेंगे। दो व चार पहिया वाहनों की अलग लेन होगी। चौराहों का सुंदर व चौड़ा किया। दावा है इसके बनने पर जाम से राहत मिलेगी। इसका पूरा खाका एमडीए ने खींच लिया है, जो स्वीकृति के लिए जल्द मंडलायुक्त के सामने पेश होगा।
एमडीए ने सिटी डेवलपमेंट में 10 प्रोजेक्ट तैयार किए हैं, जिनका उपाध्यक्ष के सामने प्रेजेंटेशन हो चुका है। भले ही शताब्दी नगर एसटीपी से वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट कर इंडस्ट्रीज को सप्लाई और रीजनल प्रोडक्ट एग्जीबिशन सेंटर का प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन में प्रमुख रहा मगर जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए पेरिफेरल-वे का प्रस्ताव छाया रहा। एमडीए उपायुक्त ने अपनी सहमति के साथ ही पूरी योजना बनाने के लिए कह दिया। अधिकारियों का कहना है कि पेरिफेरल-वे बनाने का पूरा खाका खींच लिया गया है, जिसके तहत पेरिफेरल-वे जीरो माइल स्टोन बेगमपुल से हापुड़ अड्डा, भूमिया का पुल होते हुए दिल्ली रोड पर मेट्रो प्लाजा से मिलेगा और वहां से बेगमपुल तक बनाया जाएगा। इसमें राहगीरों के लिए फुटपाथ बनेगा और अतिक्रमण रोकने के लिए जगह-जगह रेलिंग लगाए जाएंगे। मार्ग सुंदरीकरण करने के साथ-साथ दो-तिपहिया वाहन चलने की अलग-अलग लेन होगी और चार पहिया वाहन की अलग। चौराहों का चौड़ीकरण किया जाएगा। रास्ते में जगह-जगह लगे ट्रांसफार्मरों की शिफ्ट किया जाएगा। सड़क पर लगे बिजली के खंभों को किनारे किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त जल्द करेंगी बैठक
मंडलायुक्त ने 21 दिसंबर को जाम की समस्या पर बैठक बुलाई थी, जो अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गई थी। अब जल्द बैठक होने जा रही है, जिसमें एमडीए पेरिफेरल-वे का प्रोजेक्ट रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेरिफेरल-वे का प्रोजेक्ट शहरवासियों को जाम से काफी राहत दिलाएगा। इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है, जो जल्द स्वीकृति के लिए मंडलायुक्त के सामने रखा जाएगा।
अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष एमडीए
ये होंगे काम
फुटपाथ बनेगा, अतिक्रमण होने से रोकने के लिए लगेंगे रेलिंग
दो-तीन और चार पहिया वाहनों के लिए बनेगी अलग-अलग लेन
चौराहों का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कराया जाएगा
ट्रांसफार्मर होंगे शिफ्ट, सड़क पर लगे बिजली के खंभे होंगे किनारे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed