{"_id":"607f36108ebc3ec369764bd5","slug":"mda-sealed-a-foctory-in-meerut-meerut-news-mrt535351089","type":"story","status":"publish","title_hn":"नट बोल्ट बनाने वाली फैक्ट्री सहित भूखंड निर्माण पर लगाई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नट बोल्ट बनाने वाली फैक्ट्री सहित भूखंड निर्माण पर लगाई सील
विज्ञापन
धंजू में नट बोल्ट बनाने की फैक्ट्री सील
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने जोन बी के पल्लवपुरम क्षेत्र में अवैध तरीके से चल रही नट बोल्ट बनाने की फैक्टरी और इंद्रप्रस्थ फेज प्रथम में भूखंड को सील कर दिया गया। पिछले एक महीने से अभियान चल रहा है।
एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी के निर्देश पर जोनल अधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में धंजू गांव में अमरदीप द्वारा अवैध तरीके से नट बोल्ट बनाने वाली फैक्ट्ररी का संचालन किया जा रहा था। जिसे सील कर दिया गया। वहीं, इंद्रप्रस्थ फेज प्रथम भूखंड संख्या बी 85 पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए डिंपल बालियान के मकान को सील किया गया।
चेतावनी दी गई कि अगर अनुमति लेने से पहले कार्य या गतिविधि शुरू की गई तो और सख्त कार्यवाही की जाएगी। उपाध्यक्ष का कहना है कि कर्मचारियाें के चुनाव में व्यस्त होने के चलते कुछ लोग अनुचित लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पूरी निगरानी की जा रही है। अभियान को और अधिक तेज किया जाएगा।