फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mda ne hatvaye avidh kabje

एमडीए ने हटवाए हंगामे के बीच अवैध कब्जे

Fri, 13 May 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
mda ne hatvaye avidh kabje
एमडीए ने गंगानगर में हटवाया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
गंगानगर बी ब्लॉक में बृहस्पतिवार को एमडीए अधिकारियों ने विरोध के बीच 26 एलआईजी भूखंडों को कब्जा मुक्त कराया। पुलिस और पीएसी लेकर पहुंचे एमडीए के दस्ते का जमकर विरोध हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों से महिलाएं उलझ गई और जेसीबी के आगे जमकर बैठ गई। बावजूद इसके टीम ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

गंगानगर बी ब्लॉक में एक निजी स्कूल के पीछे एमडीए की जमीन है। जिसके सामने कॉलोनी बनी है। लोगों के मुुताबिक उन्हें पार्क व रास्ते की सुविधा नहीं दी हुई है, पर फिर भी वह टैक्स अदा करते हैं। 
विज्ञापन

जिसके लिए वह सामने पड़ी खाली जगह का प्रयोग करते है। वहीं, कुछ लोग खाली स्थान पर टीनशेड डालकर पशुओं को बांधते है। कॉलोनी के लोगों के मुताबिक उन्होंने इस पर केस डाला हुआ है। बृहस्पतिवार दोपहर एमडीए से एक्सईएन एपी सिंह, एसीएम ज्योति राय, तेजवीर सिंह, रामभूल ,नरेश शर्मा आदि की टीम ने पुलिस और पीएसी साथ लेकर जेसीबी से अतिक्रमण हटाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी की कुछ महिलाएं विरोध जताते हुए जेसीबी के आगे आ गई और कुछ ने पथराव कर दिया। हंगामा बढते देख मौके पर इंचौली और भावनपुर पुलिस भी पहुंच गई।  इंस्पेक्टर गंगानगर एपी सिंह ने महिलाओं को किसी तरह समझाकर जेसीबी के सामने से हटाया। करीब एक घंटे चली कार्रवाई में सभी प्लॉटों को कब्जा मुक्त कराया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कई माह पूर्व एमडीए सचिव की ओर से कब्जाधारक सुबोध और सुरेंद्र पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई है।

पहले शह दी, अब तोड़ रहे हो
वहां मौजूद महिलाओं ने आरोप लगाया कि पहले तो प्लॉट प्रयोग में लेने के लिए खूब पैसा खाया और अब खुद ही तुड़वाने आ गए।  महिलाओं ने सभी के सामने खरीखोटी सुनाई। एमडीए कर्मचारियों पर महिलाओं की बातों का जवाब नहीं बना और चुपचाप कार्रवाई में जुटे रहे। इस दौरान कई फलदार हरे पेड़ भी तोड़ दिए जो लोगों ने अपने घरों के आगे लगाए हुए थे।

सिपाही पर लगाए आरोप
महिलाओं और लोगों ने कॉलोनी में रहने वाले सिपाही पर कार्रवाई कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके घर के सामने की जमीन उसे प्रयोग करने के लिए नहीं मिल रही थी। एमडीए की टीम के जाने के बाद महिलाओं ने सिपाही के घर पर पथराव करने की कोशिश की। घर के सामने रास्ते को दीवार द्वारा बंद करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed