{"_id":"6150d8c48ebc3eab6725a1ee","slug":"mda-gave-rs-10-crore-to-municipal-corporation-city-news-mrt5580498112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए ने नगर निगम को दिए 10 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए ने नगर निगम को दिए 10 करोड़ रुपये
विज्ञापन
एमडीए ने नगर निगम को दिए 10 करोड़ रुपये
मेरठ। एमडीए ने एक बार फिर नगर निगम को 10 करोड़ रुपये की राशि दी है। इससे हस्तातंरण की गई कॉलोनियों में विकास कार्य कराए जा सके। अभी तक नगर निगम के पास 25 करोड़ रुपये पहुंच चुके हैं। इसके बाद भी कुछ इलाकों में विकास की गति धीमी है। 30 जनवरी 2020 को तत्कालीन एमडीए वीसी राजेश पांडेय और तत्कालीन नगर आयुक्त डा. अरविंद कुमार चौरसिया के सामंजस्य के कारण कॉलोनियों का हस्तातंरण किया गया था।
इसके लिए एमडीए ने टोकन राशि के तौर पर पांच करोड़ रुपये नगर निगम को दिए थे। वहीं, आठ कॉलोनियों के हस्तातंरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमडीए को कुल 79.32 करोड़ रुपये देने थे। एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी ने कहा कि कोरोना में भी हम लगातार नगर निगम को सहयोग करते रहे हैं। इससे आम लोगों को बुनियादी विकास से दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कठिन परिस्थितियों के बाद भी अब अभी तक 25 करोड़ रुपये नगर निगम को दे चुके हैं।